Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

विटामिन डी की कमी के ये 4 लक्षण सर्दियों में दिखते हैं सबसे पहले, दर्द से बेहाल हो जाता है मरीज

Vitamin D ki kami: सर्दियों में विटामिन डी की कमी के कारण आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स महसूस हो सकती हैं।

विटामिन डी की कमी के ये 4 लक्षण सर्दियों में दिखते हैं सबसे पहले, दर्द से बेहाल हो जाता है मरीज

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 22, 2024 7:26 PM IST

Vitamin D Deficiency symptoms: विटामिन डी यूं तो सूरज कि किरणों से मुफ्त में मिल जाता है लेकिन, इसके बावजूद हमारे देश में लोगों में विटामिन डी की कमी अधिक देखी जाती है। विटामिन डी की कमी ब्रेन से लेकर हड्डियों और इम्यून सिस्टम (Immune system) के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। वहीं मेंटल हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियां भी विटामिन डी की कमी के कारण बढ़ सकती हैं। विशेषकर सर्दियों में होने वाली मूड स्विंग (Mood swings), उदासी और सुस्ती जैसी परेशानियों का एक कारण विटामिन डी (Vitamin D) की कमी भी है। विटामिन डी के कारण हार्मोनल लेवल से जुड़ी हुई परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। साथ ही अन्य कई बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है। वहीं, सर्दियों में विटामिन डी डेफिशिएंसी से जुड़ी कुछ समस्याए अधिक गम्भीर हो जाती हैं। ऐसी ही कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में पढ़ें यहां और साथ ही जानें कि हमारे देश में अच्छी और खिली धूप उपलब्ध होने के बावजूद लोगों में  विटामिन डी की कमी इतनी अधिक क्यों (Reasons of vitamin D deficiency) देखी जाती है।

सर्दियों में विटामिन डी की कमी के लक्षण (Symptoms of vitamin D Deficiency in winters)

जल्दी-जल्दी बीमार पड़ना (Falling sick)

विटामिन डी की कमी के कारण शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति कम होने लगती है। इससे, बैक्टेरिया और वायरस की चपेट में लोग जल्दी आ जाते हैं और उन्हें बार-बार वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

हड्डियों में दर्द (Pain in bones)

सर्दियों के मौसम में हड्डियों में तेज दर्द की शिकायत हो सकती है। इसका कारण विटामिन डी की कमी भी हो सकती है। धूप की कमी के कारण हड्डियों को कैल्शियम और विटामिन डी नहीं मिल पाता जिसके चलते हड्डियों में दर्द की शिकायतबढ़ सकती है।

Also Read

More News

हमेशा थका-थका महसूस करना (Extreme tiredness)

थोड़ी देर काम करने के बाद ही अगर आपको थकान महसूस होने लगतीहै तो हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन डी का स्तर कम हो। सर्दियों में हमेशा महसूस होने वाली थकान विटामिन डी की कमी का ही एक संकेत हो सकती है।

मसल्स में दर्द (Muscles pain)

शरीर की मांसपेशियों में दर्द की शिकायत भी विटामिन डी की कमी के कारण (Low level of Vitamin D in the body) बढ़ सकती है। विटामिन डी कम हो जाने से नर्व सेल्स पर असर पड़ता है जिससे मसल्स का दर्द, पीठ में दर्द और जॉइंट पेन भी बढ़ जाता है।

क्यों होती है शरीर में विटामिन की कमी? (Causes of vitamin D deficiency)

कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि भारत में लगभग 91.2 प्रतिशत वयस्कों में विटामिन डी की कमी है। ऑनलाइन फ़ार्मेसी, टाटा 1mg लैब्स द्वारा किए गए इस सर्वे रिपोर्ट में यह पाया गया कि हर 3 में से 1 भारतीय व्यक्ति में  विटामिन डी का लेवल कम (Vitamin D deficiency in Indian population) है।

विटामिन डी का लेवल कम होने का सबसे बड़ा कारण है धूप में ना निकलना या घर के बाहर की एक्टिविटीज में हिस्सा ना लेना। शहरी इलाकों में यह समस्या अधिक देखी जाती है क्योंकि वहां लोग सुबह धूप निकलने से पहले ही ऑफिस, स्कूल या कॉलेज जैसी जगहों पर पहुंच जाते हैं और शाम को जब वे निकलते हैं तो सूरज ढल चुका होता है। ऐसे में उनका शरीर धूप के सम्पर्क में बिल्कुल नहीं आ पता।

इसके अलावा हमेशा पूरे कपड़े पहनने की आदत (wearing full sleeve cloths) और खराब खान पान के कारण भी विटामिन डी की कमी (Vitamin D ki kami) हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।