... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 3, 2020 12:26 PM IST
Vitamin D Deficiency: विटामिन डी की कमी के लक्षण कारण और टेस्ट | TheHealthSite Hindi
हाल के वर्षों में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. शरीर में जब विटामिन डी की कमी के लक्षण (Vitamin D Deficiency Symptoms) कई तरह हो सकते हैं. विटामिन डी की कमी के लक्षण अगर पता हों तो इसका समय पर इलाज किया जा सकता है. वैसे तो आप नियमित तौर पर विटामिन डी का टेस्ट (Vitamin D Deficiency Test) कराकर भी विटामिन डी की कमी का पता लगा सकते हैं. हम यहां पर कुछ आसान से उपाय बता रहे हैं जो आपको विटामिन डी की कमी के बारे में बताते हैं. शरीर के इन संकेतों के माध्यम से आप विटामिन डी की कमी के लक्षणों को पहचान सकते हैं.
जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो उसके लक्षण भी दिखाई देते हैं. शरीर में किसी भी चीज की कमी होती है तो उसके संकेत जरूर दिखाई देते हैं. अगर लंबे समय तक विटामिन डी की कमी शरीर में रह जाती है तो यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बनती है. आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी के मुख्य लक्षण...
शरीर को ऊर्जा देने के लिए विटामिन डी जरूरी होता है. अगर आपको बार-बार थकान का अनुभव होता है तो यह विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकता है. अगर आपकी डेली लाइफ बेहतर है तब भी आपको थकान लगती है तो आपको विटामिन डी की कमी का टेस्ट कराना चाहिए.
जब शरीर में विटामिन डी का लेवल कम होता है तो त्वचा में रूखापन बढ़ने लगता है. शरीर को विटामिन डी सिर्फ पोषण ही नहीं देता कई अन्य क्रियाओं को भी करता है. स्किन केयर के लिए भी विटामिन डी जरूरी होता है. विटामिन बी-12 के लिए इंजेक्शन या दवा ले रहे हैं तो आपको इन बातों को जरूर जानना चाहिए.
विटामिन डी की कमी का सबसे ज्यादा असर हड्डियों और मांसपेशियों पर पड़ता है. जब हड्डियों और मांसपेशियों में लगातार दर्द का अनुभव हो तो यह विटामिन डी की कमी का लक्षण हैं.
कुछ लोगों में हमेशा कमर दर्द की परेशानी देखने को मिलती है. ज्यादातर महिलाओं में कमर दर्द का कारण विटामिन डी की कमी ही होता है. अगर लंबे समय तक विटामिन डी की कमी रहती है तो हड्डियों का रोग भी होता है.
मोटापा के अलावा शरीर में सूजन की समस्या अगर दिखती है तो यह विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है. इसके अलावा जो लोग विटामिन डी की कमी के शिकार होते हैं उनके घाव भी बहुत धीरे-धीरे भरते व सूखते हैं.
शरीर में जब विटामिन डी की कमी होती है तो संक्रमण की परेशानी का भी खतरा होती है. अगर आप संक्रमण के बार-बार शिकार होते हैं तो आपमें विटामिन डी की कमी हो सकती है. विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं डार्क चॉकलेट और कोको बटर.
मानसिक परेशानी का कारण भी विटामिन डी बन सकता है. अगर आप विटामिन डी की कमी के शिकार है तो आप स्ट्रेस और डिप्रेशन के शिकार भी हो सकते हैं. विटामिन डी की कमी की वजह से नर्व सिस्टम भी ठीक से काम नहीं करता है.
महिलाओं में विटामिन डी की कमी की वजह से उदासी और तनाव के लक्षण देखने को मिलते हैं. भारतीय महिलाओं को विटामिन डी की कमी के बारे में खास सजग होने की जरूरत होती है.
अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो यह भी विटामिन डी की कमी की वजह से हो सकता है. बालों का झड़ना भी विटामिन डी की कमी की वजह से होता है. तेजी बाल गिर रहे हैं तो आप सतर्क हो सकते हैं.
वैसे तो विटामिन डी की कमी का मुख्य कारण शरीर में धूप का कम लगना माना जाता है. लेकिन कई बार यह अन्य वजहों से भी हो सकता है. अगर आप संतुलित भोजन नहीं करते हैं और जरूरी एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है.
हाल के वर्षों में भारत जैसे देशों में भी विटामिन डी की कमी के मरीज बढ़ रहे हैं. भारत में सबसे ज्यादा विटामिन डी की कमी की शिकार महिलाएं होती हैं. क्योंकि वो हमेशा पूरे कपड़े पहनती हैं और उनके पूरे शरीर में धूप नहीं लगती है.
अगर आप नियमित तौर पर कम से कम 15 मिनट की धूप लेते हैं तो विटामिन डी की कमी होने के आसार कम होते हैं. विटामिन डी के लिए पूरे कपड़े उतार कर कम से कम 15 मिनट से 30 मिनट की धूप लेना चाहिए.
विटमिन डी की कमी से होने वाली प्रमुख समस्याएं, जानें कारण और बचाव।