Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Vitamin D Deficiency Warning Signs In Women: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन-डी भी शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो शरीर में कई कार्यों को करने के लिए जिम्मेदार होता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, हड्डियों को मजबूती प्रदान करने और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। शरीर में अगर इसकी कमी हो जाए, तो कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर महिलाओं के इसकी कमी से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। शोध के अनुसार, भारत में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में विटामिन-डी की कमी (Vitamin D Deficiency In Women) ज्यादा देखने को मिलती है। विटामिन-डी की कमी से महिलाओं में हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, प्रेग्नेंसी के दौरान अगर विटामिन-डी लेवल कम हो, तो प्री-एक्लेम्पसिया और जेस्टेशनल डायबिटीज की स्थिति बन सकती है। शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। आज इस लेख में हम आपको महिलाओं में विटामिन-डी की कमी के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं (Vitamin D Ki Kami Ke Lakshan)। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विटामिन डी की कमी के कारण महिलाओं का इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे वे बार-बार बीमार पड़ने लगती हैं। अगर आप अक्सर सर्दी-जुकाम और फ्लू से ग्रस्त रहती हैं, तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।
महिलाएं अक्सर हड्डियों और जोड़ों में दर्द की शिकायत करती हैं। यह विटामिन डी की कमी की वजह से हो सकता है। दरअसल, विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण और हड्डियों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में, विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसकी वजह से महिलाओं को कमर, घुटने, कंधे, पीठ और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
विटामिन डी कमी से महिलाओं को अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है। दरअसल, विटामिन डी मांसपेशियों और ऊर्जा उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और व्यक्ति को अत्यधिक थकान और कमजोरी का अनुभव होता है। अगर थोड़ा सा काम करने पर भी आपको अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो आपको विटामिन डी का लेवल टेस्ट करवा लेना चाहिए।
विटामिन डी की कमी के कारण महिलाओं में अक्सर स्ट्रेस और डिप्रेशन के लक्षण देखने को मिलते हैं। दरअसल, विटामिन डी हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह मस्तिष्क में सेरोटोनिन के स्तर को प्रभावित कर सकता है, जिससे उदासी, स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर पिछले कुछ दिनों से आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है। दरअसल, विटामिन डी की कमी से बाल पतले और कमजोर हो सकते हैं, जिससे बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे, तो महिलाएं गंजेपन का शिकार हो सकती हैं।
शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको रोजाना सुबह 15-20 मिनट धूप में बैठना चाहिए।
विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे, अंडे, दूध, पनीर, मशरूम और मछली आदि को डाइट में शामिल करें।
अगर विटामिन डी का स्तर काफी कम हो गया है, तो आप अपने डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।