
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 19, 2020 9:50 AM IST
Vitamin-D Deficiency: शरीर में विटामिन डी की कमी के संकेत और लक्षण। © Shutterstock.
Symptoms of Vitamin D deficiency: शरीर में विटामिन डी की कमी होने से सबसे ज्यादा नुकसान हड्डियों को होता है। विटामिन डी (Vitamin-D) शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व है। यह शरीर में एक हार्मोन की तरह काम करता है। शरीर की प्रत्येक कोशिकाओं में इसका रिसेप्टर मौजूद होता है। यदि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है (vitamin D deficiency in body), तो आपकी स्किन काली पड़ सकती है। वजन बढ़ सकता है।
वजन बढ़ने से शरीर को कई तरह के रोग घेर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप विटामिन डी युक्त आहार को अपने भोजन में शामिल कर इस कमी को दूर करने की कोशिश करें। हालांकि, विटामिन डी की कमी है (vitamin D deficiency symptoms) या नहीं, इसे अधिकतर लोग नहीं पहचान पाते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके लक्षण बहुत सामान्य होते हैं। जानें, उन संकेतों और लक्षणों को जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि आपके शरीर में विटामिन डी की भारी कमी हो गई है...
क्या आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं? यदि हां, तो फिर आप विटामिन डी की कमी (Symptoms of vitamin D deficiency) से ग्रस्त हो सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है, तो इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इससे आप बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। विटामिन डी कुछ बैक्टीरिया और वायरस से भी लड़ने में मदद करता है।
कुछ लोगों को थोड़ा सा ही काम करके थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। यदि आप भी इस कैटेगरी में शामिल हैं, तो फिर विटामिन डी की कमी की जांच करवा लें। जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो थकान, आलस, सुस्ती, कमजोरी सी महसूस होने लगती है।
Vitamin D: विटामिन डी की कमी सही नहीं, इन 3 तरीकों से शरीर में विटामिन डी की कमी को करें दूर
विटामिन डी की कमी शरीर में हो गई है, तो आपकी हड्डियों में दर्द और सूजन की समस्या शुरू हो सकती है। विटामिन डी कैल्शियम को अवशोषित करता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण तत्व है। आप डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, पनीर आदि का भरपूर सेवन करें।
यदि आप डिप्रेशन या अवसाद के शिकार हो चुके हैं, तो ऐसा विटामिन डी की कमी के कारण हो जाता है। इससे वयस्क अधिक परेशान रहते हैं। ऐसे में अपनी डायट में विटामिन डी युक्त फूड्स को शामिल करके अवसाद (Depression) की समस्या को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं।
विटामिन डी की कमी को आपके बाल ही बता देते हैं, जानें बालों के लिए कौन से विटामिन हैं जरूरी