Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
ओबेसिटी या मोटापा (Obesity Side Effects) कुछ गम्भीर बीमारियों का कारण बन सकता है। यह समस्या डायबिटीज़, हाई कोलेस्ट्रॉल और फैटी एसिड्स जैसी समस्याओं की शुरुआत बन सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, मोटापे की वजह से विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) भी हो सकती है।
विभिन्न स्टडीज़ में यह बात साबित हो चुकी है कि, अधिक वजन वाले लोगों (Obesity Side Effects) के शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। दरअसल एक्सपर्ट्स के अनुसार शरीर में फैट की मात्रा जितनी अधिक होती है, रक्त में विटामिन डी घुलने में उतना समय लगता है।
हड्डियों में कमज़ोरी, बदन दर्द और जोड़ों में दर्द विटामिन डी की कमी के कारण शुरु हो जाता है। इसके अलावा, डायबिटीज़ जैसी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। शरीर का वजन अधिक होने के अलावा (Obesity Side Effects), कुछ और भी स्थितियां है जब विटामिन डी की कमी का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें- Belly Fat: एक्सरसाइज़ और डायटिंग के बाद भी बेली फैट नहीं हो रहा कम, हो सकती हैं ये 3 वजहें!
रिसर्च और स्टडीज़ यह स्पष्ट करते हैं कि जिन लोगों की गैस्ट्रिक सर्जरी होती है। उनमें, आंतों को विटामिन डी के अवशोषण में परेशानी होती है।
विटामिन डी एक सोल्यूबल या घुलनशील विटामिन है। इसे घुलने के लिए फैट की ज़रूरत होती है। अगर, किसी व्यक्ति के गट में थोड़ा फैट नहीं होगा तो, उसके शरीर को डायटरी विटामिन डी के अवशोषण में भी परेशानी होगी।
ऐसे लोग, जो किसी लीवर की बीमारी से परेशान हैं। उन्हें, फैट अबॉर्जशन में परेशानी होती है । इस स्थिति में विटामिन डी का भी अवशोषण नहीं हो पाता।
लीवर डिज़िज़ेज़ के अलावा, सिस्ट फाइब्रॉसिस, और क्रोह्न्स डिज़िज़ के मरीज़ों में भी विटामिन डी की कमी की संभावना बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें- ना पीएं ज़्यादा ग्रीन टी हो सकता है लीवर इंफेक्शन, और भी हैं Green Tea के साइड इफेक्ट्स।