विटामिन D की कमी से बढ़ता है डायबिटीज का खतरा- रिसर्च

विटामिन D और डायबिटीज के बीच संबंध को लेकर रिसर्च की जा रही है। हालही में एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि विटामिन D की कमी के कारण डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 7, 2026 8:54 AM IST

भारत समेत दुनिया के विभिन्न विकासशील देशों में टाइप 2 डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जब बात डायबिटीज की बात आती है तो लोग इसे खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान, मोटापा और एक्सरसाइज की कमी से जोड़कर देखते हैं। लेकिन हालही में एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि सिर्फ लाइफस्टाइल ही नहीं, बल्कि शरीर में मौजूद कुछ जीन और विटामिन डी कमी भी डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकती है। JAMA Network Open Research का कहना है कि शरीर में विटामिन D की कमी होने पर इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस वह स्थिति है जिसमें शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन का सही जवाब नहीं देतीं हैं।

रिसर्च में यह बात सामने आई कि विटामिन D इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को सपोर्ट कर सकता है। इससे शरीर में सूजन कम करने में मदद मिलती है। जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल बेहतर हो सकता है। हालांकि सभी लोगों में इसका असर एक जैसा नहीं होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि हर व्यक्ति के शरीर में अलग-अलग जीन होते हैं। यही जीन तय करते हैं कि शरीर खाना, दवाइयों और विटामिन्स पर कैसे रिएक्ट करेगा। रिसर्च में पाया गया कि कुछ लोगों में ऐसे जेनेटिक वैरिएंट्स होते हैं जो विटामिन D को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करते हैं। ऐसे लोगों में विटामिन D का डायबिटीज रोकने वाला प्रभाव ज्यादा देखा गया है। इसका मतलब यह है कि कुछ लोगों को विटामिन D से ज्यादा फायदा मिल सकता है, जबकि कुछ लोगों में इसका असर सीमित हो सकता है।

vitamin test विटामिन D इंसुलिन सेंसेटिविटी को बढ़ाता है।

विटामिन D की कमी क्यों बढ़ रही है?

भारत जैसे देश में भी विटामिन D की कमी तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे लंबे समय तक घर के अंदर रहना, स्क्रीन टाइम बढ़ना, लोगों का धूप में बाहर जाने से बचना, खराब खानपान, वायु प्रदूषण जैसे कारक जिम्मेदार हैं। किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन D की कमी होने पर शारीरिक कमजोरी, हड्डियों में दर्द, जल्दी थकान, मांसपेशियों में कमजोरी, बार-बार बीमार पड़ना और मूड खराब रहना जैसे लक्षण नजर आते हैं।

विटामिन D का डायबिटीज से कनेक्शन

विटामिन D शरीर में इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को सपोर्ट करने में मदद करता है। इंसुलिन वह हार्मोन है जो ब्लड में मौजूद शुगर को कंट्रोल करता है। जब शरीर में विटामिन D की कमी हो जाती है, तो इससे इंसुलिन बनने की प्रक्रिया पर असर पड़ता है। जिसके कारण कोशिकाएं इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं और बल्ड शुगर लेवल धीरे- धीरे बढ़ने लगता है। इसी स्थिति को इंसुलिन रेजिस्टेंस कहा जाता है, जो आगे चलकर टाइप 2 डायबिटीज का कारण बन सकता है।

भारत में टाइप 2 डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

विटामिन D की कमी से डायबिटीज का खतरा कैसे बढ़ता है?

  1. शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति कम सेंसिटिव हो जाती हैं। इससे ब्लड में शुगर जमा होने लगती है। जो डायबिटीज का प्रमुख कारण है।
  2. विटामिन D की कमी शरीर में सूजन बढ़ा सकती है। लगातार सूजन रहने से डायबिटीज दोगुना ज्यादा होता है।
  3. कम विटामिन D की कमी होने से शरीर का वजन और मोटापा बढ़ता है। मोटापे को डायबिटीज से जोड़कर देखा जाता है।
  4. पैंक्रियाज इंसुलिन बनाता है। विटामिन D की कमी इसकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है। जो भविष्य में डायबिटीज का कारण बन सकती है।

किन लोगों में विटामिन D की कमी ज्यादा देखी जाती है?

  1. जो लोग लंबे समय तक ऑफिस या घर के अंदर रहकर ही काम करना पसंद करते हैं और धूप से बचने की कोशिश करते हैं
  2. उम्र बढ़ने के साथ शरीर में विटामिन D बनने की क्षमता कम हो जाती है। बुजुर्गों में अक्सर विटामिन D की कमी देखी जाती है।
  3. जिन लोगों की त्वचा का रंग ज्यादा डार्क होता है, उनकी त्वचा में मेलानिन ज्यादा होता है। इससे शरीर में विटामिन D बनने की प्रक्रिया कम हो जाती है।

विटामिन D बढ़ाने के लिए क्या करें?

  • विटामिन D की मात्रा शरीर में बढ़ाने के लिए सुबह 10 से 15 मिनट धूप मे बैंठे।
  • अपने खाने में अंडा, मशरूम, दूध, दही और फैटी फिश को बड़ी मात्रा में शामिल करें।
  • रोजाना कम से कम 15 मिनट एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर बनाने में मदद करती है।
  • रोजाना कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद जरूर लें।

Disclaimer: रिसर्च में यह पाया गया है कि पर्याप्त Vitamin D स्तर रखने वाले लोगों में Type 2 Diabetes का खतरा कम हो सकता है। हालांकि सिर्फ विटामिन D ही डायबिटीज रोकने का एकमात्र उपाय नहीं है। डायबिटीज से बचाव के लिए विटामिन D के पूर्ति करने के साथ- साथ रोजाना एक्सरसाइज करें, वजन कंट्रोल रखें, मीठा कम खाएं। अगर आपको अपने शरीर में डायबिटीज का कोई लक्षण नजर आ रहा है तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.