
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 6, 2020 7:42 PM IST
Vitamin D: विटामिन डी की कमी सही नहीं, इन 3 तरीकों से शरीर में विटामिन डी की कमी को करें दूर।
शरीर में विटामिन डी की कमी (vitamin d deficiency) होने से आपकी हड्डियां और दांत जल्दी कमजोर हो सकते हैं। इसके लिए आप अपने खाने में विटामिन डी युक्त चीजों को अधिक शामिल करें। साथ ही, धूप में भी हर दिन थोड़ी देर बैठना विटामिन डी पाने का बेहतर और आसान आइडिया है। सूरज की रोशन विटामिन डी का मुख्य स्रोत है। जानें, आप और किस तरह से विटामिन डी (how to get vitamin d in hindi) पा सकते हैं।
विटामिन डी की कमी है, तो प्राप्त करने के लिए आप सूरज की रोशनी में जरूर बैठें। बाहर एक्सरसाइज भी करें। ट्रेडमिल पर भी कुछ देर एक्सरसाइज करें, लेकिन सूरज की रोशनी में जॉगिंग करेंगे, तो शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होगी। घर से बाहर एक्सरसाइज करेंगे, तो महसूस भी अच्छा होगा।
विटामिन डी3 की कमी के लक्षण, नॉर्मल रेंज, मुख्य स्रोत व दवाई
कई बार आप घर से बाहर नहीं जा पाते हैं, ऐसे में उस दिन तो शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी नहीं होगी। इसके लिए आप अपने डाइट में कुछ विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें। विटामिन डी के लिए आप फैटी फिश जैसे सैल्मन, अंडे खूब खाएं। दूध और दही लें। विटामिन डी के सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से भी विटामिन डी की कमी नहीं होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि आप जितना भी एसपीएफ सनस्क्रीन का इस्तेमाल करेंगे, थोड़ी बहुत मात्रा में यूवी किरणें आपकी त्वचा में जाएंगी ही। घर से बाहर जा रहे हैं, तो वैसी सनस्क्रीन का प्रयोग करें, जो हानिकारक किरणों को शरीर में प्रवेश ना करने दे। सल्फेट युक्त सनस्क्रीन ना लें।