
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 6, 2023 8:43 PM IST
शरीर में विटामिन सी की कमी होना हमारे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे कार्य करने की क्षमता काफी हद तक प्रभावित हो चुकी है। चूहों पर किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया था कि शरीर में विटामिन सी की कमी दिमाग व तंत्रिका तंत्र के सामान्य रूप से कार्य करने की क्षमता को प्रभावित कर देता है।
शरीर में विटामिन सी की कमी हमारे हृदय पर भी प्रभाव डालता है। जिन लोगों में लंबे समय से विटामिन सी की कमी रहती है, उन्हें हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याएं होने का खतरा भी काफी ज्यादा रहता है। इसके अलावा स्ट्रोक और एथेरोस्क्लेरोसिस आदि भी विटामिन सी की कमी के कारण विकसित हो सकते हैं।
शरीर में विटामिन सी की कमी होना हमारे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ा देता है, जिससे हमारे लिवर गंभीर रूप से प्रभावित हो जाता है। शरीर में विटामिन सी की कमी होना लिवर से जुड़ी कई बीमारियां पैदा कर सकती है और इसलिए इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
शरीर में विटामिन ए, सी और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी होना आपके पैंक्रियास को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसी स्थिति में फ्री रेडिकल्स की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है और इस कारण से अग्न्याशय को नुकसान पहुंचने लगता है। जिन्हें पहले से ही पैंक्रियास से जुड़ी समस्या है, उन्हें अपने शरीर में इन विटामिनों के स्तर का खास ध्यान जरूर रखना चाहिए।
यदि किसी कारण से शरीर में लंबे समय से विटामिन सी की कमी हो गई है, तो इसके कारण थायराइड ग्रंथि से हार्मोन सामान्य से ज्यादा मात्रा में निकलने लगते हैं। इस बीमारी को हाइपरथायरायडिज्म कहा जाता है, जिसके कारण शरीर का वजन कम होना, दिल की धड़कन में बदलाव और महिलाओं में मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं होना आदि शामिल है।