विटामिन डी करता है कोविड-19 का खतरा आधा, रोज़ इतनी देर धूप सेकें, मिलेगी सही खुराक

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि जिस गति से दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उस हिसाब से कोरोना वायरस की वैक्सीन आने तक दुनियाभर में 20 लाख लोगों की मौत हो सकती है। इसकी एक वजह विटामिन डी की कमी भी है। (Vitamin D Deficiency and Covid-19 Deaths)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 27, 2020 4:27 PM IST

Vitamin D Deficiency: कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया भर में 3 करोड़ से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। विश्वभर में 9 लाख 93 हजार लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मृत्यु हो चुकी हैं। वहीं,  दूसरी तरफ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि जिस गति से दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उस हिसाब से कोरोना वायरस की वैक्सीन आने तक दुनियाभर में 20 लाख लोगों की मौत हो सकती है। इसकी एक वजह विटामिन डी की कमी भी है। (Vitamin D Deficiency and Covid-19 Deaths)

कोविड-19 मरीज़ों में  विटामिन डी की कमी से मृत्यु का ख़तरा कम:

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने कहा है कि, अमेरिका  की बोस्टन यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक रिसर्च में कहा गया है कि, विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा कोविड-19 मरीज़ों में मौत का खतरा कम कर सकती है। संस्था के अनुसार विटामिन डी कोविड-19 के मरीज़ों में मृत्यु का रिस्क 50 फीसदी तक कम कर सकता है। इस रिसर्च के अनुसार,

  • जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी का लेवल पर्याप्त मात्रा में होता है, उन्हें कोरोना संक्रमण होने का रिस्क कम होता है।
  • कोविड-19 होने पर इन मरीज़ों में मृत्यु का रिस्क 52 फीसदी कम होता है।
  • ऐसे लोगों में बीमार पड़ने का रिस्क भी 13 प्रतिशत कम होता है।
  • ऐसे मरीजो को वेंटिलेटर पर रखने की आवश्यकता 46 फीसदी तक कम होता है

एक्सपर्ट्स के अनुसार विटामिन डी इम्यूनिटी बढ़ाता है। जैसा कि स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी ही कोरोना वायरस के खिलाफ सबसे बड़ी सुरक्षा है। इसीलिए, विटामिन डी की कमी घातक भी साबित हो सकती है। कुछ स्टडीज़ में इसके प्रमाण भी दिए गए कि, अधिक उम्र के लोगों में विटामिन डी की कमी होती है, इसीलिए, वे आसानी से कोविड संक्रमित हो जाते हैं। (Vitamin D Deficiency)

विटामिन डी की कमी के लक्षण

  • तनाव
  • मूड खराब होना
  • चिड़चिड़ापन महसूस करना
  • जोड़ों में दर्द
  • थकान
  • घाव भरने में बहुत अधिक समय लगना

इन तरीकों से शरीर में बढ़ाए विटामिन डी की मात्रा

  • रोज़ आधा घंटा धूप में टहलें
  • दही और डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करें
  • अंडा और मछली का सेवन करें
  • मशरूम खाएं
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source