
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 28, 2020 1:57 PM IST
विटामिन सी शरीर के लिए एक बहुत ही आवश्यक और लाभदायक तत्व है। विटामिन सी की कमी से शरीर कई गंभीर रोगों की चपेट में आ सकता है। जबकि इसकी पूर्ति से कई खतरनाक रोगों से बचा भी जा सकता है। असल में, विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है जो हमारे शरीर में मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को रोकता है। अगर प्रतिदिन विटामिन सी के सेवन की मात्रा की बात की जाए तो व्यस्क महिलाओं को 75 मिलीग्राम और पुरुष को 90 मिलीग्राम विटामिन सी का सेवन करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको विटामिन सी के सेवन से शरीर को मिलने वाले लाभ के बारे में बता रहे हैं।
विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जो आपके शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा को मजबूत कर सकता है। एंटीऑक्सीडेंट अणु होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं यानि कि आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन सी का सेवन आपके रक्त एंटीऑक्सिडेंट के स्तर को 30% तक बढ़ा सकता है। इससे शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा सूजन से लड़ने में मदद करती है।
लगभग एक-तिहाई अमेरिकी वयस्कों को उच्च रक्तचाप की समस्या है। उच्च रक्तचाप होने पर व्यक्ति हृदय संबंधी कई गंभीर रोगों की चपेट में आ जाता है, जो इलाज न कराने पर जानलेवा हो सकती हैं। अध्ययनों से पता चला है कि विटामिन सी उच्च रक्तचाप वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी के सेवन से उच्च रक्तचाप दिल संबंधी कई रोगों का जोखिम कम होता है। एक पशु अध्ययन में पाया गया कि विटामिन सी के सप्लीमेंट लेने से दिल से रक्त ले जाने वाली रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है, जिससे रक्तचाप के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।
कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है। वैसे तो इस रोग को सही करने के लिए भारी भरकम इलाज का सहारा लेना पड़ता है लेकिन विटामिन सी एक ऐसा तत्व है जिसके सेवन से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। कैंसर सेल्स को रोकने में विटामिन-सी एक बेहतरीन एंटी ऑक्सीडेंट है शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है। रिसर्च बताती है कि विटामिन सी का सेवन डीएनए और कोशिकाओं में होने वाले उस परिवर्तन से भी बचाव करता है तो कैंसर पैदा कर सकता है।
आयरन एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो शरीर में विभिन्न प्रकार के कार्य करता है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने और पूरे शरीर में ऑक्सीजन का परिवहन करने के लिए आवश्यक है। विटामिन सी की सही मात्रा में खुराक लेने से आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। जो लोग वेजिटेरियन होते हैं उनके लिए विटामिन सी, आयरन की पूर्ति का एक जबरदस्त स्त्रोत है। महज, 100 मिलीग्राम विटामिन सी का सेवन करने से बॉडी में आयरन के लेवल में 67% तक सुधार हो जाता है। नतीजतन, विटामिन सी आयरन की कमी से ग्रस्त लोगों में एनीमिया के जोखिम को भी कम करने में मदद कर सकता है।
सिर्फ यही नहीं, विटामिन सी का सेवन अस्थमा और जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद होता है। विटामिन सी हिस्टामाइन के उत्पादन को कम करना है, जो कि अस्थमा और सांस संबंधी समस्याओं के लिए जिम्मेदार होते हैं। विटामिन सी के एंटीऑक्सीडेंट फेफड़ों को भी स्वस्थ रखते हैं।