
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : January 17, 2021 8:29 PM IST
Vitamin C For Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है विटामिन सी, पढ़ें डायबिटोलॉजिस्ट की सलाह
विटामिन सी (Vitamin C For Diabetes) हमारे शरीर व सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है और हमारा शरीर इस एंटीऑक्सीडेंट को प्राकृतिक रूप से नहीं बना पाता। यह एक पानी में घुलने वाला विटामिन है जो हमारे शरीर को बहुत से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। एक विश्वविद्यालय ने यह साबित किया है कि जिन लोगों को टाइप 1 डायबिटीज (Type 1 Diabetes) है और वह विटामिन सी खाते हैं तो उनका शुगर धीरे-धीरे नियंत्रण में आने लग जाती है।
मैक्स मल्टी स्पेशलिटी के डायबिटोलॉजिस्ट, डॉक्टर पारस अग्रवाल कहते हैं कि "डायबिटीज आजकल कुछ ज्यादा ही फैल रहा है और यह लोगों में चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि, चिंतित होना भी चाहिए, क्योंकि इस बीमारी के कारण आपको भविष्य में बहुत सी बीमारियां हो सकती हैं जैसे हृदय रोग, मस्तिष्क से जुड़ी समस्याएं और आंखों से जुड़ी बीमारियां। ऐसे में डायबिटीज के रिस्क से बचने के लिए आप विटामिन सी जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।"
डॉक्टर पारस के अनुसार, विटामिन सी से आपके शरीर की ब्लड शुगर नियंत्रित (How To Control Blood Sugar Level) होने में मदद मिल सकती है। इसे जांचने के लिए डायबिटीज के मरीजों को विटामिन सी देकर एक एक्सपेरिमेंट भी किया गया। जिसमें यह पाया गया कि उनकी ब्लड शुगर का लेवल कम हो रहा है।
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को ब्लड शुगर बढ़ाने वाले कारणों में से एक माना गया है और विटामिन सी एक ऐसा माइक्रोन्यूट्रिएंट है जो आपके शरीर के ढांचे व उसके मोलिक्यूल्स को ऑक्सिडेशन डैमेज से बचाने में मदद करता है।
आईसीएमआर (ICMR) ने एक वयस्क व्यक्ति के लिए एक दिन में औसतन 40 ग्राम विटामिन सी की मात्रा का सेवन करने की सलाह दी है। स्टडीज ने यह बताया है कि यदि आप एक डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको इस मात्रा से थोड़ी अधिक मात्रा लेनी लाभदायक हो सकती है।
आप 200 mg प्रति ग्राम मात्रा विटामिन सी की ले सकते हैं। चूंकि विटामिन सी पानी में घुलनशील होता है इसलिए यदि आप इसकी ज्यादा मात्रा भी ले लेते हैं तो वह पेशाब के माध्यम से बाहर निकल जाता है।
यदि आप विटामिन सी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो इससे भरपूर फल व सब्जियां खा सकते हैं। इसके लिए आप कीवी, संतरे आदि फल शामिल कर सकते हैं।