अगर शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ लें विटामिन सी की है कमी, हो सकती हैं ये बीमारियां

Vitamin C Deficiency Side Effects in Hindi: शरीर में विटामिन सी की कमी होने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इससे आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। आप कुछ खास लक्षणों और शारीरिक समस्याओं से जान सकते हैं कि आपके शरीर में विटामिन सी की भारी कमी हो गई है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 3, 2020 7:23 PM IST

Vitamin C Deficiency Side effects in Hindi: शरीर के लिए विटामिन्स का बहुत महत्व होता है। जिस तरह विटामिन ए, बी, डी, ई आवश्यक है, ठीक उसी तरह विटामिन सी (Vitamin C) का भी बहुत महत्व होता है। विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।  इससे आप कई रोगों से बचे रह सकते हैं। त्वचा को हेल्दी रखने में विटामिन सी का सबसे ज्यादा महत्व होता है। विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो शरीर के सर्कुलेटरी तंत्र के क्रिया के लिए जरूरी होता है। विटामिन सी शरीर में कोशिकाओं का निर्माण भी करता है। जानें, विटामिन सी की कमी होने के संकेत और लक्षण और इससे होने वाली शारीरिक समस्याओं (Vitamin C Deficiency Side effects) के बारे में यहां...

1.दांत और मसूड़ों संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं

शरीर में विटामिन सी की कमी होने के कारण आपको दांत और मसूड़ों में समस्याएं हो सकती हैं। दांतों में दर्द, संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। एनामेल कमजोर हो सकता है। विटामिन सी की कमी (Vitamin C Deficiency in Hindi) के कारण मसूड़ों में सूजन, मुंह में बदबू आना, मसूड़ों से खून आने जैसी तकलीफें शुरू हो सकती हैं।

2. शरीर में रहता है अक्सर दर्द

यदि आप हर दिन पर्याप्त नहीं ले रहे हैं, अधिक मेहनत वाला काम भी नहीं कर रहे हैं, बावजूद इसके शरीर में दर्द रहता है, तो समझ लें कि आपको विटामिन सी (Symptoms of vitamin C Deficiency in hindi) की जरूरत है। विटामिन सी की कमी के कारण ही शरीर और जोड़ों में दर्द होता है। इसकी कमी होने से कार्टिलेज कमजोर हो सकते हैं। आप अधिक से अधिक खट्टे फलों का सेवन करें।

3.त्वचा हो जाती है बेजान और ड्राई

त्वचा को हेल्दी, बेदाग, ग्लोइंग बनाए रखने में विटामिन सी (Vitamin C Deficiency Side effects in Hindi) का बड़ा महत्व होता है। यह बालों को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है। विटामिन सी की कमी के कारण त्वचा में खुजली होने के साथ ही त्वचा रूखी-सूखी और बेजान नजर आने लगती है। विटामिन सी नई कोशिकाओं का निर्माण करता है। अचानक से मुंहासे अधिक हो रहे हैं, तो विटामिन सी अपनी डायट में शामिल करें। यह विटामिन साइंस ऑफ एजिंग को भी कम करता है।

4.स्कर्वी रोग होने का बढ़ जाता है खतरा

स्कर्वी रोग के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यह भी विटामिन सी कमी के कारण ही होता है। स्कर्वी होने पर आपको जोड़ो में दर्द, घाव का जल्दी ना भरना, त्वचा फटना, कमजोरी महसूस होने जैसी समस्याएं नजर आ सकती हैं।

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है कमजोर

कोरोना काल में सबसे जरूरी है रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करना। यह संभव है विटामिन सी के सेवन से, क्योंकि यह विटामिन एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। शरीर में विटामिन सी की कमी होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Vitamin C boosts Immunity) कमजोर होने लगती है, जिससे आप जल्दी-जल्दी बीमार हो सकते हैं। बेहतर है कि नींबू, कीवी, संतरा, मौसमी, टमाटर आदि फलों का सेवन करें।

6.थकान हो सकती है महसूस

यदि आपको बार-बार बिना अधिक शारीरिक मेहनत किए थकान महसूस होती है, तो आपके शरीर में पर्याप्त विटामिन सी नहीं है। विटामिन सी शारीरिक और मानसिक क्रिया को बढ़ावा देने के लिए बहुत आवश्यक होता है। थकान दूर करने के लिए खट्टे फलों का सेवन अधिक करें।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी है बेस्ट, खाएं ये 3 खट्टे फल

इन 5 कारणों से ना होने दें शरीर में विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी से हो सकता है डायबिटीज़ और डिप्रेशन, ये हैं Vitamin D की कमी के लक्षण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source