50 की उम्र में विटामिन बी12 को बना लें अपना दोस्त, कोलेस्ट्रॉल होगा कम, हार्ट रहेगा हेल्दी

Vitamin B12 For Cholesterol: विशेषज्ञों के अनुसार विटामिन बी12 रिच डाइट खाने से आप काफी हद तक बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : April 13, 2024 11:01 AM IST

अगर आप भी अपनी लाइफ की हाफ सेंचुरी मार चुके हैं यानी 50 साल के हो चुके हैं तो अब वो समय आ गया है, जब आपको अपनी हेल्थ का दोगुना ध्यान रखना होगा। खासतौर पर पुरुषों को अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होने का सीधा मतलब है कई बीमारियों को न्योता देना। विशेषज्ञों के अनुसार विटामिन बी12 रिच डाइट (Vitamin B12 Rich Diet) खाने से आप काफी हद तक बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।

ये है कोलेस्ट्रॉल और विटामिन बी12 का कनेक्शन

विशेषज्ञों के अनुसार, कोबालामिन के नाम से जाना जाने वाला विटामिन बी12 शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह कई एक्टिविटी में मदद करता है। यह रेड ब्लड सेल्स बनाने से लेकर डीएनए सिंथेसिस के लिए भी जिम्मेदार है। 50 साल से ज्यादा उम्र के अधिकांश लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझते हैं।, ऐसे में विटामिन बी 12 मददगार बनता है। यह आपके हार्ट को हेल्दी रखता है और ओवरऑल हेल्थ में सुधार करता है।

समर सीजन में जरूर खाएं ये सुपर हेल्दी फूड्स - (Vitamin B12 Food Source)

समर सीजन में ऐसे कई सुपरफूड्स आते हैं, जिनके सेवन से आप विटामिन बी 12 के लेवल को हाई कर सकते हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं।

1. ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा-3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और हार्ट को सेहतमंद रखने में मदद करता है। सालमन, मैकेरल जैसी मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं। ये विटामिन बी 12 का भी अच्छा सोर्स हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

2. अंडे

अंडे प्रोटीन, विटामिन बी 12 और कोलीन का एक अच्छा सोर्स हैं। ये विटामिन ए, डी और ई से भी भरपूर होते हैं। ये हेल्दी नर्वस सिस्टम को बनाने में मददगार हैं। साथ ही डीएनए सिंथेसिस के लिए अहम माने जाते हैं।

3. फोर्टिफाइड अनाज

फोर्टिफाइड अनाज खाकर भी विटामिन बी12 की कमी को दूर कर सकते हैं। इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना बेहद आसान है। आप इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसी के साथ इसे खाने से कई और हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं।

4. ग्रीक योगर्ट

समर सीजन में ग्रीक योगर्ट न सिर्फ आपको ठंडक देगा, बल्कि पूरा पोषण भी देगा। इस टेस्टी सुपरफूड से आप भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन बी 12 प्राप्त कर सकते हैं। इसमें कोलेस्ट्रॉल और सोडियम दोनों ही कम होता है, जिससे आपको दोगुना फायदा होगा। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके आपके हार्ट को हेल्दी रखता है।

5. दूध

दूध आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है। इसमें विटामिन बी12 के साथ ही विटामिन डी और कैल्शियम भी होता है। इसलिए अपनी डेली डाइट में आप दूध को जरूर शामिल करें। हल्दी मिला दूध पीने से आपको ज्यादा फायदा हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source