दिमाग पर ऐसा असर डालती है विटामिन बी12 की कमी, अजीब तरह से काम करने लगता है इंसान 

Vitamin B12 deficiency neurological symptoms : शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर आपको मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र यानि न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Published : December 20, 2024 1:51 PM IST

Vitamin b12 Deficiency Impact on Brain : विटामिन बी12 शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। अगर इसकी कमी हो जाए, तो कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। जरूरत से अधिक विटामिन बी12 कम होने पर सांस लेने में परेशानी, चक्कर आना, हार्टबीट तेज होना जैसे लक्षण दिखते हैं। वहीं, इसकी वजह से एनीमिया की शिकायत हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर इसका असर दिमाग पर भी दिखता है। जी हां, विटामिन बी12 की कमी आपके मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकती है। इस लेख में हम आपको इसी विषय के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं शरीर में विटामिन बी12 म होने पर दिमाग पर किस तरह का असर होता है और विटामिन बी12 कम होने के न्यूरोलॉजिकल लक्षण (Can B12 deficiency cause mental problems?) क्या हैं?

विटामिन बी12 की कमी ब्रेन को कैसे करती है प्रभावित? - How vitamin b12 deficiency impact on brain

शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर मरीजों को कॉग्निटिव इम्पीयरमेंट की परेशानी हो सकती है, इसका अर्थ यह है कि इस स्थिति में मरीजों के सोचने की क्षमता कम होने लगती है। हालांकि, यह कोई बीमारी नहीं होती है। कई स्थितियों में इस तरह की परेशानी हो सकती है, जिसमें मरीजों की याददाश्त क्षमता में कमी, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी इत्यादि लक्षण दिख सकते हैं।

इतना ही नहीं, शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर मस्तिष्क की नसें सिकुड़ने लगती है। इसके अलावा ब्रेन और रीढ़ की हड्डी में घाव हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ मरीजों के शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण कंफ्यूजन की स्थिति पैदा होती है।

विटामिन बी12 की कमी के न्यूरोलॉजिकल लक्षण क्या हैं? - Neurological symptoms of vitamin B12 deficiency

मेमोरी लॉस होना

शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर मरीजों की मेमोरी लॉस होने लगती है, जिसकी वजह से उन्हें कुछ ही याद करने या फिर किसी भी चीज को समझने में कठिनाई का अनुभव होता है। इस स्थिति में आपको एक बार डॉक्टर की सलाह की जरूरत होती है। ताकि स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सके।

किसी भी चीज को लेकर कंफ्यूज होना

विटामिन बी12 की कमी होने पर दिमाग की नसें सिकुड़ने लगती हैं और ब्रेन पर घाव होने लगता है। ऐसे में मरीजों का दिमाग सही ढंग से कार्य नहीं कर पाता है, जिसकी वजह से उन्हें किसी भी चीज को लेकर समझने में कंफ्यूजन पैदा होता है। अगर आपके शरीर में ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें। ताकि आपका इलाज हो सके।

कुछ अन्य न्यूरोलॉजिकल लक्षण

  • हाथ-पैरों का सुन्न होना
  • चलने-उठने-बैठने में कठिनाई होना
  • धुंधला दिखाई देना या फिर आंखों से जुड़ी अन्य परेशानी होना।
  • मांसपेशियों में कमजोरी होना, इत्यादि।

विटामिन बी12 की कैसे करें पूर्ति?

विटामिन बी12 आपके मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसकी पूर्ति के लिए आप अपने आहार में विटामिन बी12 से भरपूर आहार जैसे- मछली, मीट, मशरूम, दूध, अंडे, सूरजमुखी का बीज इत्यादि को शामिल करें। इसके अलावा अगर आपको काफी परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह पर आप विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source