Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
विटामिन बी12 (Vitamin B12) एक पानी में घुलनशील विटामिन होता है, जो डेयरी उत्पादों, मांस, मछली, मुर्गा, पनीर और फोर्टिफाइड जैसे खाद्य पदार्थों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह विटामिन शरीर में नहीं बनता, इसे केवल विटामिन बी12 से भरपूर भोजन के सेवन से ही प्राप्त किया जा सकता है। यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में भी मदद करता है। तंत्रिका कार्य को बढ़ाता है, सेल मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और डीएनए का निर्माण करता है। यह आपकी आंखों, हड्डियों, त्वचा और दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करता है। वयस्कों के लिए प्रतिदिन 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 की सलाह दी जाती है। इस लेख में विटामिन बी12 कमी के लक्षणों (Symptoms Of Vitamin B12 Deficiency), शुरुआती संकेतों और कमी के कारण प्रभावित होने वाले अंगों पर विस्तार से चर्चा किया गया है।
विटामिन बी12 की कमी से लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन कम हो जाता है। जिससे ऊतकों और अंगों में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं और आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ सकता है।
विटामिन बी12 की कमी होने पर आपके तंत्रिका तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिससे मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी होती है।
विटामिन बी12 की कमी के कारण लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन कम हो जाता है। जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होती है और अधिक थकान लगती है।
विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया हो सकता है। अपरिपक्व लाल रक्त कोशिकाओं के कारण आपकी त्वचा पिला पड़ सकता है।
बी12 की कमी के कारण मतली, दस्त, गैस, सूजन, कब्ज और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं।
विटामिन बी12 की कमी से माइग्रेन की समस्या हो सकती है। जिससे गंभीर सिरदर्द हो सकता है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में सुन्नपन, थकान, मतली, जल्दी थकान, एनीमिया, वजन घटना, निराश, मुंह या जीभ में दर्द, हाथों और पैरों में झनझनाहट, जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विटामिन बी12 की कमी के कारण अस्थि मज्जा, रक्त और तंत्रिका तंत्र प्रभावित होते हैं। यदि समय पर इसका उपचार नहीं किया जाता है, तो यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है और लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए आप मांस, लीवर, मुर्गा, डेयरी उत्पाद, मछली, फोर्टिफाइड अनाज और विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार दवा और आहार के लिए अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।