
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 7, 2022 11:29 AM IST
शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए और सभी स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने के लिए नियमित व्यायाम के साथ-साथ आवश्यक पोषक तत्व मिलना भी जरूरी होता है। हर पोषक तत्व का हमारे शरीर में एक अलग काम होता है और उसकी पूर्ति न होने पर उससे जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं। विटामिन बी 12 एक आवश्यक विटामिन है, जो लाल रक्त कोशिकाएं और डीएनए बनाता है। वहीं अगर आहार (Vitamin b12 foods) व सप्लीमेंटेशन की मदद से विटामिन बी 12 की पूर्ति नहीं हो पा रही है, तो शरीर से इस पोषक तत्व की कमी होने लगती है। विटामिन बी 12 की कमी के कारण शरीर में कई स्वास्थ्य समस्याए होने लगती हैं। यहां तक कि विटामिन बी12 की कमी से होने वाली कुछ स्वास्थ्य समस्याएं ऐसी भी हैं, जो एक बार हो जाएं तो उन्हें विटामिन बी12 की कमी की पूर्ति करके भी ठीक नहीं किया जा सकता है। इस लेख में विटामिन बी 12 की कमी से होने वाली कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में बताया गया है, जिन्हें सप्लीटमेंट देने के बाद भी ठीक नहीं किया जा सकता है।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी आमतौर पर दो कारणों से होती है, एक तो जब आहार की मदद से शरीर को पर्याप्त मात्रा मे विटामिन बी12 नहीं मिल पाता है। दूसरा कारण यह है कि किसी स्वास्थ्य समस्या या बीमारी के कारण जब शरीर आहार में मौजूद विटामि बी12 को पर्याप्त मात्रा में अवशोषित नहीं कर पाता है या फिर अवशोषित करना पूरी तरह से बंद कर देता है। कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनके कारण शरीर की विटामिन बी12 अवशोषित करने की क्षमता प्रभावित हो जाती है।
अगर आहार या किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो गई है और समय रहते उसका इलाज नहीं किया गया है, तो उससे कई फिजिकल, न्यूरोलॉजिकल या साइकोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाएं बनाने के लिए जरूरी होता है और इस इसलिए इस पोषक तत्व की कमी से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है।
किसी भी पोषक तत्व की कमी से होने वाली स्वास्थ्य समस्या को उसी पोषक तत्व की पूर्ति और लक्षणों के अनुसार कुछ अन्य दवाएं देकर ठीक किया जा सकता है। लेकिन विटामिन बी12 की कमी से कुछ ऐसी समस्याएं भी हो सकती हैं, जिन्हें विटामिन बी12 की पूर्ति करके भी ठीक नहीं किया जा सकता है। इस समस्याओं में निम्न शामिल हैं -