विटामिन बी12 की कमी होने पर रात में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, बार-बार खुलती रहती है नींद

Vitamin B12 Deficiency Symptoms At Night: शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर रात के समय कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : February 20, 2025 12:12 PM IST

Signs Of Vitamin B12 Deficiency At Night: विटामिनबी12 शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, डीएनए के निर्माण, तंत्रिका तंत्र को बढ़ावा देने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसे में, अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विटामिन बी12 की कमी से हाथ-पैरों में झुनझुनी, कमजोरी, और याददाश्त कमजोर होना जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो अक्सर रात में नजर आते हैं। ऐसे में, समय रहते इन लक्षणों की पहचान करना जरूरी है। आज इस लेख में हम आपको रात में नजर आने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकते हैं (Raat Me Vitamin B12 Ki Kami Ke Lakshan)। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

थकान और कमजोरी महसूस होना

रात में अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करता है, जो शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए आवश्यक है। इसकी कमी होने पर शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होती है, जिससे कमजोरी और  थकान होती है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए।

मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी महसूस हो सकती है। दरअसल, विटामिन बी12 की कमी से तंत्रिका तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसकी वजह से हाथ-पैरों में झुनझुनी की शिकायत भी हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पेट खराब होना

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने की वजह से रात के समय पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में आपको उल्टी, मतली, गैस, कब्ज और दस्त जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

बार-बार नींद खुलना

अगर आपको रात में सोने में कठिनाई होती है या बार-बार नींद खुलती है, तो यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। दरअसल, विटामिन बी12 शरीर में मेलाटोनिन के उत्पादन में मदद करता है, जो नींद को नियंत्रित करता है। इसकी वजह से व्यक्ति को रात में नींद न आना या सोने के दौरान बार-बार जागना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।  अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

सिर में दर्द होना

अगर आपको आए दिन रात में सिर में दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। इस वजह से आपकी रातों की नींद खराब हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।