इस विटामिन की कमी से गर्दन और कोहनी हो जाती है काली, जानिए विटामिन और उसके सोर्स

Vitamin B12 Deficiency Symptoms in Skin: अगर आप को भी कुछ प्रकार की स्किन समस्याएं हैं तो यह विटामिन बी12 की कमी के कारण हो सकता है। आइए जानते हैं इसके लक्षण।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 13, 2023 4:52 PM IST

विटामीन बी12 एक ऐसा विटामिन होता है जो आपके शरीर को प्रॉपर फंक्शन करने के लिए और सेंट्रल नर्वस सिस्टम के लिए काफी जरूरी होता है। जो लोग केवल शाकाहारी या फिर वेगन होते हैं उन्हें इस विटामिन की कमी होने के काफी ज्यादा चांस रहते हैं क्योंकि पेड़ युक्त चीजों में इस विटामिन की मात्रा काफी कम पाई जाती है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency Symptoms in Skin) होती है तो आप को कुछ तरह के लक्षण दिखने लगते हैं जैसे सिर दर्द, पेट फूलना, थकान होना और मूड काफी ज्यादा खराब रहना आदि। साथ ही आप को स्किन से जुड़ी भी कुछ समस्याएं देखने को मिलने लगती हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में।

त्वचा पर विटामिन बी12 की कमी का संकेत - (Vitamin B12 Deficiency Symptoms in Skin in Hindi)

1. स्किन का पीला हो जाना

स्किन का पीला होना पीलिया या जौंडिस से जुड़ा होता है और यह बीमारी विटामिन बी12 की कमी के कारण ही होती है। जब शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगे तो भी विटामिन बी12 की कमी पाई जा सकती है।।

2. मुंह में छाले हो जाना

मसूड़ों में या फिर जीभ में छाले हो जाना भी विटामिन बी12 की कमी का एक लक्षण (Vitamin B12 Deficiency Symptoms) होता है। यह अक्सर एनीमिया से जुड़ा होता है और एनीमिया विटामिन बी 12 के कारण ही होती है।

3. घुटनों और कोहनी का काला हो जाना

अगर आप के ज्वाइंट (घुटने, कोहनी और घुटने) काले पड़ने लगते हैं तो इसका मतलब भी आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। इसके होने से आप को हाइपर पिग्मेंटेशन होने लगती है।

4. स्किन का ड्राई हो जाना

अगर आप की स्किन ड्राई होने लगती है या फिर आप को झुर्रियां पड़ने लगती हैं तो इसका मतलब भी आप को विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। इन लक्षणों के दिखने पर आप को तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए या सप्लीमेंट्स का सेवन करना चाहिए।

विटामिन बी12 फूड्स - Vitamin B12 Foods

  • दही
  • कम वसा वाला दूध
  • फोर्टिफाइड प्लांट बेस्ड दूध (फोर्टिफाइड प्लांट मिल्क में विटामिन और खनिज मिलाए जाते हैं)
  • पनीर
  • अंडे
  • फोर्टिफाइड अनाज
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source