सिर से पैर तक दिखता है विटामिन बी12 की कमी का असर, इन 5 लक्षणों को बिल्कुल न करें इग्नोर

10 में 7 भारतीय विटामिन बी12 के लक्षणों को सामान्य थकान, मानसिक तनाव समझकर इग्नोर कर देते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं विटामिन B12 की कमी (Vitamin B12 ki Kami ke Lakshan) होने पर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : March 4, 2026 12:28 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Alok kumar Singh

Vitamin B12 Deficiency Symptoms : विटामिन B12 (कोबालामिन) एक ऐसा पोषक तत्व है जो शरीर में खून बनाने, नसों को हेल्दी रखने और डीएनए के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। डॉ. आलोक कुमार सिंह का कहना है कि जब शरीर में विटामिन बी12 (Vitamin B12) की कमी हो जाती है, तो यह सिर्फ शारीरिक कमजोरी के रूप में सामने नहीं आती है, बल्कि इसके लक्षण सिर से लेकर पैर तक अलग- अलग नजर आते हैं।

10 में 7 भारतीय विटामिन बी12 के लक्षणों को सामान्य थकान, मानसिक तनाव समझकर इग्नोर कर देते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं विटामिन B12 की कमी (Vitamin B12 ki Kami ke Lakshan)होने पर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में कौन-कौन से लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इन लक्षणों को आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

1. विटामिन बी12 की कमी का दिमाग पर असर

डॉ. आलोक कुमार सिंह हमारे साथ खास बातचीत में बताते हैं कि विटामिन B12 नसों के चारों ओर मौजूद माइलिन शीथ को सुरक्षित रखने काम करता है। किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर सबसे पहले इसका असर दिमाग पर पड़ता है। बार-बार भूलना या याददाश्त कमजोर होना, चीजों को याद करने में परेशानी, किसी एक चीज पर फोकस करने में परेशानी, चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग और डिप्रेशन जैसे लक्षण विटामिन बी12 की कमी को दर्शाते हैं।

2. विटामिन बी12 सिर और आंखों से जुड़े लक्षण

लगातार सिरदर्द, चक्कर आना, आंखों के सामने धुंधलापन, रोशनी कम लगना, आंखों में कमजोरी भी विटामिन बी12 की कमी के लक्षणों को दिखाती है। कई बार विटामिन B12 की कमी से ऑप्टिक नर्व प्रभावित हो सकती है, जिससे आपकी दूर और पास की नजर कमजोर हो सकता है।

3. त्वचा पर विटामिन बी12 की कमी का असर

विटामिन बीB12 की कमी से खून की कमी (मेगालोब्लास्टिक एनीमिया) हो सकती है, जिससे त्वचा फीकी दिखाई देने लगती है। त्वचा का हल्का पीला पड़ना, होंठों के आसपास की त्वचा का काला पड़ना, बालों का झड़ना और त्वचा में ड्राईनेस आने की परेशानी विटामिन बी12 की कमी को दिखाती है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से बात करके विटामिन बी12 का टेस्ट करवाना चाहिए।

4. विटामिन बी12 की कमी से मुंह और जीभ में बदलाव

विटामिन B12 की कमी का एक खास संकेत जीभ में बदलाव है। डॉ. आलोक के अनुसार, विटामिन बी12 की कमी से जीभ का लाल और चिकनी हो जाना (Glossitis), मुंह में छाले, मुंह में जलन या दर्द की परेशानी होती है। अगर किसी को अपनी त्वचा के पीले पड़ने के साथ जीभ में इस प्रकार के बदलाव महसूस हो रहे हैं, तो यह विटामिन बी12 की कमी है। इस स्थिति में तुरंत अपन डॉक्टर से बात करके विटामिन बी12 की पूर्ति के बारे में पूछना चाहिए।

5. विटामिन बी12 का पेट पर असर

भूख कम लगना, वजन घटना, कब्ज, दस्त और पेट में गैस की समस्या भी विटामिन बी12 की कमी का संकेत है। विटामिन B12 पाचन तंत्र की कोशिकाओं के लिए भी जरूरी है, इसलिए इसकी कमी से पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ जाती है। किसी भी स्थिति में अगर आपको 2 सप्ताह से अधिक कब्ज, पेट में दर्द और पाचन से जुड़ी अन्य परेशानियां होती हैं, तो डॉक्टर से इलाज करवाएं।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण जिन्हें न करें इग्नोर

  1. हाथ और पैरों में कमजोरी महसूस होना
  2. अक्सर चीजों को रखकर भूल जाना
  3. थोड़ा सा भी चलने पर सांस का तेज फूल जाना
  4. भूख कम लगना
  5. मूड स्विंग्स

Highlights

  • विटामिन बी12 की कमी बहुत ही आम है।
  • विटामिन बी12 की कमी से दिमाग पर असर पड़ता है।
  • बी12 की कमी होने पर आंखों से कम नजर आता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source