Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 की कमी का खतरा होता है इन 3 बीमारियों में सबसे ज़्यादा

लाल रक्त कणिकाएं या रेड ब्लड सेल्स , जो शरीर में रक्त की मदद से ऑक्सिजन का वितरण करती हैं, विटामिन बी12 (vitamin B12 Deficiency) की कमी से उन्हें सही ढंग से काम करने में परेशानी होती है। विभिन्न हेल्थ कंडीशन्स की वजह से शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 16, 2019 1:44 PM IST

विटामिन बी12 (Vitamin B12) की कमी की वजह से शरीर में कई गड़बड़ियां हो सकती हैं। विटामिन बी12 कम होने पर सबसे पहले जो लक्षण दिखते हैं उनमें कमज़ोरी और थकान प्रमुख हैं। लाल रक्त कणिकाएं या रेड ब्लड सेल्स , जो शरीर में रक्त की मदद से ऑक्सिजन का वितरण करती हैं, विटामिन बी12 की कमी से उन्हें सही ढंग से काम करने में परेशानी होती है। (vitamin B12 Deficiency)

क्यों होती है विटामिन बी12 (vitamin B12 Deficiency) की कमी:

सेलियाक डिज़िज जैसी कुछ बीमारियों और हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह से, लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों, किसी विशेष प्रकार की दवा के सेवन जैसी वजहों से शरीर के लिए विटामिन बी12 (vitamin B12) का अवशोषण मुश्किल हो जाता है। इस तरह शरीर में इस पोषक तत्व की कमी हो जाती है। यह भी पढ़ें- एलर्जी, कॉन्स्टिपेशन और बहुत ज़्यादा खट्टे फल खाने से हो सकता है पेट दर्द।

दवाइयों की वजह से भी होती है विटामिन की कमी:

सेलियाक के अलावा पेट का अल्सर के इलाज  के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रोटॉन पम्प्स या ऐसी दवाइयां दिनमें रैंटिडाइन हाइड्रोक्लोराइड मौजूद होता है, उनके लम्बे समय तक इस्तेमाल से भी विटामिन बी12 के अवशोषण में परेशानी होने लगती है। इसके अलावा मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन के अवशोषण में भी ये दवाइयां बाधा डाल सकती हैं।

डायबिटीज़ के मरीज़ों को होती है विटामिन बी12 की कमी की संभावना :

हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज़ केमरीज़ों को भी विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। दरअसल ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खायी जाने वाली मेटफॉर्मिन दवाइयां आपके शरीर में विटामिन बी12 के स्तर से जोड़कर देखी जाती हैं।

यह भी देखें- वेट लॉस, स्ट्रेस मैनेजमेंट और ओवरइटिंग से बचने के लिए पकाएं खुद का मील !

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source