Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
लिवर हमारे शरीर का वो महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें सभी टॉक्सिक पदार्थों से बचाता है। साथ ही हमारे मेटाबॉलिज्म को बनाए रखता है। ऐसे में इसकी सेहत पर हर किसी को फोकस करना चाहिए, खासतौर पर पुरुषों को। क्योंकि शराब, धूम्रपान, ज्यादा तला-पका खाने से लिवर पर असर पड़ता है। अगर आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो ये जरूरी है कि विटामिन बी 12 (Vitamin B12 And Liver Health) पर खास ध्यान दें। विटामिन बी 12 वो जरूरी पोषक तत्व है, जो लिवर को सेहतमंद रखने के साथ ही शरीर के अन्य कई जरूरी काम भी करता है। विटामिन बी 12 की कमी (Vitamin B12 deficiency) से आपको कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप इन सभी परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं तो विटामिन बी 12 से भरपूर 7 सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
लिवर को सेहतमंद रखने के साथ ही विटामिन बी 12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मददगार होता है। रेड ब्लड सेल्स के माध्यम से ही शरीर में ऑक्सीजन सर्कुलेट होती है। यह पावरफुल विटामिन नर्वस सिस्टम के लिए भी जरूरी है। यह इस जटिल सिस्टम को नुकसान से बचाता है। कुछ फूड्स में विटामिन बी 12 ज्यादा पाया जाता है। इनके सेवन से इस विटामिन की कमी दूर होती है।
शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन बी 12 की कमी पूरी करने का सबसे आसान और असरदार सुपरफूड है दूध। दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन बी 12 पाया जाता है। आप अपनी डेली डाइट में लो फैट मिल्क का सेवन करें। इसमें कैलोरी काफी कम होती हैं और यह आपको पूरा पोषण देता है।
फोर्टिफाइड अनाज को अपनी डाइट में शामिल करना विटामिन बी 12 का लेवल बढ़ाने का एक अच्छा तरीका हो सकता है। फोर्टिफाइड अनाज में विटामिन और मिनरल्स ज्यादा होते हैं, जिसके कारण ये हेल्दी होते हैं। ये लिवर के साथ ही आपकी आंतों को भी हेल्दी रखेंगे।
सैल्मन फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन सोर्स है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी 12 होता है। यह फिश लिवर की सूजन को कम करने के साथ ही उसे डिटॉक्स भी करती है।
अंडे खाने से आपको सिर्फ विटामिन बी 12 ही नहीं मिलता, बल्कि इससे प्रोटीन और फाइबर भी मिलता है। यह आपके लिवर को हेल्दी रखते हैं। इसे डाइट में शामिल करना बहुत ही आसान है।
शरीर में विटामिन बी 12 का लेवल बढ़ाने में चिकन लिवर बहुत ही मददगार है। इसके सेवन से कुछ ही समय में विटामिन बी 12 की कमी को दूर किया जा सकता है।
ट्यूना फिश लीन प्रोटीन और विटामिन बी 12 का शानदार कॉम्बो है। यह लिवर की स्ट्रेंथ बढ़ाती है। इसके नियमित सेवन से लिवर डिटॉक्स भी होता है, जिससे उसके काम करने की क्षमता बढ़ती है।
विटामिन बी 12 की कमी दूर करने का टेस्टी विकल्प है चीज। यह लिवर को भी हेल्दी रखता है। हालांकि अगर आप ज्यादा कैलोरी से बचना चाहते हैं तो लो फैट चीज का ही सेवन करें।
(डिस्क्लेमर: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।)