
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 20, 2023 7:15 PM IST
विटामिन बी 12 की कमी
Vitamin b12 diseases: हमारा शरीर एक मशीन की तरह होता है और इसे पूरी तरह से काम करने के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। शरीर में हर एक पोषक तत्व चाहे वह विटामिन हो या मिनरल जरूरी होता है। लेकिन कुछ पोषक तत्व होते हैं, जिनकी शरीर में कमी होने से कई गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं। विटामिन बी 12 भी ऐसा ही एक खास पोषक तत्व है। विटामिन बी 12 एक जरूरी पोषक तत्व है और हमारा शरीर इसे भोजन से अवशोषित करता है। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी नसों को क्षति पहुंचाने से लेकर खून की कमी पैदा करने जैसी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। इतना ही नहीं शरीर में विटामिन बी12 की कमी अगर लंबे समय तक रहती है, तो कई गंभीर बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं। इस लेख में हम विटामिन बी12 की कमी से होने वाली बीमारियां और इसे दूर करने वाले फूड्स के बारे में बात करेंगे।
विटामिन बी12 हमारे तंत्रिका तंत्र में माइलिन नामक एक खास पदार्थ बनने में मदद करती है, जो नसों में एक परत की तरह बनकर उनकी सुरक्षा प्रदान करता है। शरीर में विटामिन बी12 का कमी से यह पदार्थ बन नहीं पाता है और नसों में क्षति होने का खतरा बढ़ जाता है। इस प्रकार शरीर में विटामिन की कमी के कारण नसें क्षतिग्रस्त होने लगती हैं।
विटामिन बी12 की कमी होने के कारण हमारा शरीर पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बना पाता है और इस कारण से एनीमिया हो जाता है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो जल्द से जल्द उसका इलाज करें क्योंकि विटामिन बी12 की कमी के कारण विकसित होने वाला एनीमिया काफी गंभीर होता है।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी सांस से जुड़ी बीमारियां पैदा कर सकती है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है, उन्हें अक्सर सांस फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, सांस लेने में दिक्कत होना किसी अन्य गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है, इसलिए ऐसा महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
मछली विटामिन बी 12 का अच्छा स्रोत माना जाता है। शेलफिश और टूना मछली आदि का सेवन करके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को दूर किया जा सकता है।
अन्य कई विटामिनों की तरह मीट में विटामिन बी 12 भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है और इसका सेवन करने से विटामिन बी 12 की कमी से होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
वेबएमडी की एक रिपोर्ट के अनुसार एक अच्छी तरह से पके हुए अंडे में लगभग 0.6 माइक्रोग्राम विटामिन बी 12 पाया जाता है, जो आपकी रोजाना की लगभग 25 प्रतिशत जरूरत को पूरा करता है।
लो फैट मिल्क और चीज आदि का सेवन करके भी कुछ हद तक विटामिन बी 12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। हालांकि, सिर्फ इसका सेवन करने से आप विटामिन बी 12 की रोजाना की जरूरत को पूरा नहीं कर पाएंगे
विटामिन बी 12 से फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन करना भी इसकी कमी को दूर करने का अच्छा विकल्प हो सकता है। फोर्टिफाइड सीरियल को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।