
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
शरीर की थकान को कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
सुबह उठते ही थकान महसूस होना, दिनभर शरीर में कमजोरी रहना या किसी काम में मन न लगना... आजकल बहुत से लोग इन परेशानियों से जूझ रहे हैं। ज्यादातर लोग इसका कारण तनाव, काम का दबाव या कम नींद को मानते हैं। लेकिन अगर अच्छी नींद लेने के बाद भी थकान दूर नहीं हो रही, तो इसकी वजह शरीर में Vitamin B12 और फोलेट (Vitamin B9) की कमी भी हो सकती है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि रिसर्च कह रही है। Nutrients जर्नल में छपी रिसर्च बताती है कि जिन लोगों के शरीर में Vitamin B12 और फोलेट की कमी लगातार बनी रहती है तो इससे शरीर में एनर्जी की कमी होती है। इसके साथ ही यह लगातार थकान का कारण भी बन सकता है।
इस रिसर्च को करने वाले शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने इस दौरान लोगों के खून में होमोसिस्टीन (Homocysteine) नाम के एक पदार्थ का स्तर कितना है, इसकी जांच की। शोधकर्ता बताते हैं कि सामान्य तौर पर शरीर में मौजूद Vitamin B12 और फोलेट मिलकर होमोसिस्टीन को कंट्रोल करते हैं। लेकिन जब इनकी कमी हो जाती है, तो होमोसिस्टीन का स्तर असामान्य रूप से बढ़ जाता है। रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों के शरीर में होमोसिस्टीन का स्तर ज्यादा था, उनमें शारीरिक थकान, काम करने की इच्छा में कमी और हमेशा थका हुआ महसूस करने की परेशानी ज्यादा हो रही थी।
इस शोध को करने वाले शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि रिसर्च में यह भी पाया गया कि जिन पुरुषों में होमोसिस्टीन का स्तर ज्यादा था, वे महिलाओं की तुलना में ज्यादा शारीरिक थकान महसूस कर रहे थे। वहीं महिलाओं में काम करने की इच्छा यानी मोटिवेशन कम होने की शिकायत ज्यादा हो रही थी। इस दौरान एक और अहम बात यह रही कि जिन लोगों का होमोसिस्टीन स्तर बढ़ा हुआ था, उनके शरीर में Vitamin B12 और फोलेट दोनों का ही स्तर सामान्य की तुलना में कम था।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट बताती है कि Vitamin B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने, दिमाग और नसों को हेल्दी रखने में मदद करता है। वहीं फोलेट (Vitamin B9) नई कोशिकाएं बनाने, DNA तैयार करने और शरीर को रिपेयर करने में मददगार होता है। रिसर्च के अनुसार, जिन लोगों के शरीर मे लगातार नीचे बताए गए लक्षण नजर आ रहे हैं तो यह Vitamin B12 और फोलेट की कमी की ओर इशारा करते हैं।
WHO, CBC और अन्य अन्य हेल्थ एजेंसी द्वारा की गई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जो लोग शाकाहारी खाना खाते हैं, उनमें विटामिन बी12 की कमी ज्यादा देखी जाती है। इसके अलावा पेट और आंतों से जुड़ी बीमारी से परेशान लोगों को भी इस पोषक तत्व की कमी का खतरा रहता है।
अगर अच्छी नींद और आराम के बावजूद कई दिनों तक थकान बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। डॉक्टर की सलाह पर Vitamin B12 और फोलेट की जांच करवाएं। आमतौर पर एक ब्लड टेस्ट के जरिए इस बात का पता लगाया जा सकता है कि आपके शरीर में Vitamin B12 और फोलेट की कमी है या नहीं।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसे डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर अपने डॉक्टर से बात करें।