
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : January 15, 2025 6:16 PM IST
Medically Verified By: Dr. Raman Kumar
Visible Veins on Hands in Hindi: क्या आपने किसी के हाथों पर उभरी हुई नीली नसें देखी हैं? कई लोगों के हाथों पर नीली नसें साफ दिखाई देती हैं। हाथ पर नीली नसें दिखाई देना, कोई बीमारी नहीं है। इस स्थिति में अधिकतर लोगों को इलाज की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि, कुछ स्थितियों में नीली नसें किसी बीमारी का संकेत हो सकती हैं। जब रक्त का थक्का जमने या ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से न हो पाने के कारण हाथों पर नसें दिखती हैं, तो इन स्थितियों में इलाज की जरूरत पड़ सकती है। वैरिकोज वेन्स की वजह से भी त्वचा पर नीली नसें दिखाई देने लगती हैं। इस स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं होती है। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं कि हाथ पर नीली नसें क्यों दिखाई देती हैं?
हाथों पर उभरी हुई नीली नसें दिखने का सबसे आम कारण वैरिकोज वेन्स हो सकता है। वैरिकोज वेन्स नसों से जुड़ी एक समस्या है, जिसमें हाथ या पैरों पर नसें नीली दिखाई देने लगती हैं। इसकी वजह से हाथ पर नीली गांठें नजर आ सकती हैं। वैरिकोज वेन्स, नसों में मौजूद वॉल्व के कमजोर होने की वजह से होती है।
जिन लोगों का रंग ज्यादा सफेद होता है, उनके हाथों पर उभरी हुई नीली नसें नजर आ सकती हैं। इस स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं होती है। अगर आपके हाथों का रंग साफ है तो उभरी हुईं नीली नसें दिखना बेहद आम है। हर स्थिति में यह मेडिकल कारणों की वजह से नहीं होता है।
जो लोग हैवी वर्कआउट करते हैं, उनके हाथों पर उभरी हुई नीली नसें दिख सकती हैं। वकर्आउट करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। ऐसे में नसों में उभार आने लगता है और हाथों की नसें उभरी हुई दिखाई दे सकती हैं।
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है शरीर के साथ ही, त्वचा पर ही कई बदलाव नजर आने लगते हैं। बढ़ती उम्र के दौरान हाथों पर नीली नसें दिखाई देना बेहद आम है। दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ, त्वचा पतली होने लगती हैं। इसकी वजह से नसें ज्यादा साफ दिखाई देने लगती हैं। यह समस्या जेनेटिक भी हो सकती है।
जो लोग ज्यादा धूम्रपान करते हैं, उनकी हाथों पर भी नीली नसें दिखाई दे सकती हैं। दरअसल, धूम्रपान से निकलने वाला कार्बन मोनोऑक्साइड और टार नसों की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से हाथों पर नसें दिख सकती हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।