
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 19, 2021 8:01 PM IST
Virat Kohli Depression: विराट कोहली ने कहा, गुज़र चुका हूं डिप्रेशन से, बताया क्या थी वजह और आते थे कैसे-कैसे ख्याल
Virat Kohli Depression: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने खुलासा किया है कि वे कुछ साल पहले डिप्रेशन में थे। इसकी वजह उनका करियर और ख़राब प्रदर्शन था। विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर मार्क निकोलस (Mark Nicholas) के ऑनलाइन पॉडकॉस्ट 'नॉट जस्ट क्रिकेट' (Not Just Cricket) के एक सेशन में यह बात स्वीकार की, कि उन्हें, 2014 में डिप्रेशन से जूझना पड़ा था। उसी साल हुए इंग्लैंड के दौरे के आसपास का समय उनके लिए बहुत मुश्किल था क्योंकि, तब विराट का करियर ठीक नहीं चल रहा था। (Virat Kohli Depression)
बातचीत के दौरान विराट कोहली से एक सवाल किया गया कि क्या वे कभी डिप्रेशन में थे। जवाब में कोहली ने कहां हां। विराट ने बताया कि इंग्लैंड में अपनी बैंटिग में बार-बार असफल रहने के चलते मुझे डिप्रेशन ने घेर लिया था। मुझे लग रहा था कि मैं दुनिया में बिल्कुल अकेला हूं। (Virat Kohli revelation about his Depression)
विराट कोहली ने स्वीकार किया है कि. 2014 में जब उनका करियर ठीक नहीं चल रहा था, तब वे डिप्रेशन में चले गए थे।
विराट ने आगे कहा कि , यह स्वीकार करना बहुत बुरा लगता है कि आप अपनी टीम के लिए रन नहीं बना पा रहे हैं। हालांकि, विराट की यह भी राय है कि, हर बैट्समैन को अपने करियर में कभी ना कभी ऐसा महसूस ज़रूर होता होगा कि वह अपनी टीम के लिए कुछ नहीं कर पा रहा या कोई भी चीज़ उसकी प्लान के मुताबिक नहीं चल रही। अपनी इस समस्या के बारे में आगे बोलते हुए विराट ने कहा कि, ऐसे समय में समझ नहीं आता कि स्थिति से बाहर कैसे निकलें। मेरे लिए वह एक मुश्किल समय था क्योंकि मैं चाहकर भी स्थितियां बदल नहीं पा रहा था। मैंने उस दौर में अपने आप को बिल्कुल अकेला पाया। (Captain Virat Kohli on Mental Health)
मानसिक सेहत से जुड़ी समस्याओं को लोग आमतौर पर स्वीकार नहीं करना चाहते या उसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं। विराट ने इस पॉडकॉस्ट में इसी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बात कही कि स्पोर्ट जैसे क्षेत्रों में मेंटल हेल्थ (Mental Health Issues) से जुड़े विषयों को नज़रअंदाज़ करना संभव नहीं है, क्योंकि इससे उस खिलाड़ी या क्रिकेटर का करियर बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के लिए विराट कोहली ने कई महत्वपूर्ण और सफल पारियां खेली हैं। हाल ही में पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ अपनी पहली संतान वामिका (Vamika) का स्वागत करने वाले विराट कोहली ने डिप्रेशन, तनाव और ट्रोलिंग का सामना किया है और अब इन सबसे उबरकर वह आज भारतीय टीम की कप्तानी बखूबी निभा रहे हैं।
View this post on Instagram