... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 1, 2021 7:29 PM IST
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद क्या आपके हाथ में भी जली लाइट? जानिए क्या है इस दावे की सच्चाई
Coronavirus Fake News in hindi : कोरोनायरस की दूसरी लहर अब धीमी पड़ती दिखाई दे रहे हैं लेकिन कोरोना पीड़ितों का इलाज अब थोड़ा मुश्किल होता जा रहा है। ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस, येलो फंगस, तमाम तरह के फंगल इंफेक्शन, हैप्पी हाइपोक्सिया और साइटोकाइन स्टॉर्म जैसी बीमारियों ने जीना मुहाल कर दिया है। एक तरफ जहां लोग इन बढ़ती बीमारियों से परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कोरोना वैक्सीन और उसके साइड इफेक्ट्स को लेकर कई ऐसी भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही हैं, जो किसी भी वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति को परेशान कर सकती है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है वैक्सीन लगने के बाद बाजुओं में एक बिजली सी पैदा होती है। क्या आपने भी ये पोस्ट देखा है? अगर आपका जवाब हां है, तो आपके मन में ये सवाल उठा होगा कि क्या ये वाकई में संभव है। आइए, जानते हैं क्या है इस वायरल वीडियो का सच।
एक्सपर्ट्स की मानें तो जो भी व्यक्ति वैक्सीन का डोज लेता है, उसे 2 दिन तक बुखार, सिरदर्द, चक्कर, जी मिचलाना, दस्त और मतली जैसी समस्याएं हो सकती है। हालांकि इस वीडियो में वैक्सीन लेने के बाद एक अलग ही साइड-इफेक्ट का दावा किया जा रहा है।
वायरल वीडियो में मौजूद शख्स ये दावा कर रहा है कि जिस हाथ में उसे वैक्सीन लगी, वहां पर उसने जब बिजली के बल्ब को टच किया तो रोशनी जलने लगी जबकि शरीर के दूसरे अंगों पर से ऐसा नहीं हो रहा था। जिससे ये साफ होता है वैक्सीन वाली जगह पर करंट पैदा होता है, जिस कारण बल्ब जलता है। वीडियो की खास बात ये है वीडियो में शख्स ने ऐसा करके दिखाया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो में दावा किया गया जा रहा है कि #COVID19 के टीकाकरण के बाद, टीका लगाए हुए बाहों से बिजली उत्पन्न हो जाती है।#PIBFactCheck: यह दावा #फ़र्ज़ी है। #CovidVaccine पूरी तरह सुरक्षित है। ऐसे फ़र्ज़ी सूचनाओं पर विश्वास न करें,टीकाकरण जरूर करवाएं। pic.twitter.com/pngYElNSjp
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 30, 2021
इस दावे पर एक्सपर्ट का कहना है कि ये दावा पूरी तरह से फर्जी है। दरअसल होता यूं है कि वैक्सीन में स्पाइक नाम का एक प्रोटीन है, जो शरीर में एंटीबॉडी बनाने का काम करता है, जिससे हमें इम्यूनिटी मिलती है। एक्सपर्ट की मानें तो वैक्सीन से किसी प्रकार का इलेक्ट्रिक शॉट्स निकसलना या फिर शरीर में करंट पैदा होना सब फर्जी है।
प्रेस ब्यूरो इनफॉर्मेशन (PIB)ने भी इस दावे को फर्जी करार दिया है। PIB Fact check की टीम ने बताया, 'सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो में दावा किया गया जा रहा है कि #COVID19 के टीकाकरण के बाद, टीका लगाए हुए बांहों से बिजली उत्पन्न हो जाती है। #PIBFactCheck: यह दावा #फर्ज़ी है। #Covid Vaccine पूरी तरह सुरक्षित है। ऐसे फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें,टीकाकरण जरूर करवाएं।'
एजेंसी का कहना है कि कोविड-19 के टीकों में धातु या माइक्रोचिप नहीं होता है, और ना ही वैक्सीन लेने के बाद शरीर में कोई चुंबकीय प्रभाव या विद्युत धारा उत्पन्न होती है। यानी बल्ब जलने का दावा सरासर गलत है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.