यूरिन इंफेक्शन से पीड़ित थे गायक भूपिंदर सिंह, जानें इस बीमारी के कारण और बचाव

Bhupinder Singh Death: गायक भूपिदर सिंह 82 साल की उम्र में कल शाम को दुनिया को अलविदा कह गए। गायक की पत्नी के अनुसार उन्हें यूरिन इंफेक्शन था जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानें क्या है यूरिन इंफेक्शन कैसे फैलता है और इसका बचाव

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : July 19, 2022 2:24 PM IST

मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे और सोमवार को शाम से समय उन्होंने अपनी सांस ली। दरअसल खबरों के मुताबिक 82 साल के भूपिंदर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिनके चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया था। पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार भूपिंदर सिंह की पत्नी ने बताया कि उन्हें यूरिन इन्फेक्शन की दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते 8 से 10 दिन पहले उनको अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में टेस्ट करने के बाद पता चला कि वे कोविड 19 से संक्रमित भी हैं। गायक भूपिंदर सिंह की पत्नी ने आगे बताया कि संदिग्ध पेट के कैंसर और साथ ही कोरोना संक्रमण के चलते उनकी सोमवार शाम 7 बजकर 45 मिनट के आसपास मृत्यु हो गई है। भारत में यूरिन इन्फेक्शन के मामले तेजी से बढ़ते देखे गए हैं और इसका कारण कहीं न कहीं इस बीमारी की अधूरी जानकारी है। चलिए जानते हैं यूरिन इंफेक्शन यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन कैसे फैलता है और इसे कैसे रोका जाए।

क्या है यूरिन इंफेक्शन

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) रोगाणुओं (अति सूक्ष्मजीवों) से होने वाला एक संक्रमण है। यह मूत्र प्रणाली के किसी भी हिस्से या अंग को प्रभावित कर सकता है, जिसमें मूत्रमार्ग, मूत्रवाहिनी, मूत्राशय और गुर्दे भी शामिल हैं। अधिकांश मामलों में यूरिन इंफेक्शन बैक्टीरिया के कारण होता है, लेकिन कई बार यह फंगी और कुछ दुर्लभ मामलों में वायरस के कारण भी हो सकता है। यूटीआई मनुष्यों में होने वाले सबसे आम संक्रमणों में से एक है।

कैसे फैलता है यह संक्रमण

कोई व्यक्ति यूरिन संक्रमण से कई अलग-अलग तरीकों से संक्रमित हो सकता है। कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार हमारे मलाशय और गुदा में कई तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं और अगर ये बैक्टीरिया मूत्र मार्ग तक पहुंच जाएं तो यूटीआई हो सकता है। हालांकि, इसका खतरा पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक देखा जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि महिलाओं का मूत्रमार्ग (यूरेथ्रा) आकार में छोटा होता है और बैक्टीरिया आसानी से मूत्र प्रणाली तक पहुंच पाते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य कारणों से भी यूरिन इंफेक्शन हो सकता है -

  • जननांगों के उचित सफाई न रख पाना
  • यूटीआई से संक्रमित साथी के साथ यौन संबंध बनाना
  • क्लामिडिया या गोनोरिया से संक्रमित साथी के साथ यौन संबंध बनाना
  • किसी बीमारी या अन्य कारण से प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होना

यूरिन इंफेक्शन से बचाव कैसे करें

अपने जननांगों की उचित सफाई रखना यूटीआई से बचने का सबसे पहला तरीका माना जाता है। इसके अलावा कुछ अन्य बाते भी हैं, जिनका ध्यान रख कर आप यूरिन इंफेक्शन होने के खतरे को कम कर सकते हैं -

  • रोजाना के सम के 6 गिलास पानी पिएं
  • मूत्राशय भरने पर तुरंत पेशाब करें और ज्यादा देर तक ना रोकें
  • यौन संबंध बनाने के बाद पेशाब करें
  • ढीले व आरामदायक कपड़े पहने
  • जननांगों में किसी प्रकार के परफ्यूम या अन्य प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें