
Also Read
Alka Yagnik Hearing Loss: मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याज्ञिक ने बताया है कि उन्हें ठीक तरह से सुनाई नहीं दे रहा है और वे हियरिंग लॉस से जुड़ी एक बीमारी से जूझ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए अलका ने लिखा कि उन्हें सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस (rare sensory neural nerve Hearing Loss) नामक बीमारी है जिसकी वजह से उनकी उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो रही है। अलका ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों को लाउड म्यूजिक सुनने (avoid listening loud music) और बहुत देर तक हेडफोन का इस्तेमाल करने (overuse of headphones) से मना किया है।
View this post on Instagram
आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में डेढ़ करोड़ से अधिक लोग सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस की बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी में लोगों की सुनने की क्षमता कम होने लगती है। दरअसल, कान के अंदर के भाग में स्थित पैथोलॉजी और कोक्लीयर नर्व्स ब्रेन तक ऑडियो सिग्नल पहुंचाने का काम करती हैं। जब ये नसें डैमेज होने लगती हैंतो इससे लोगों की सुनने की क्षमता कम होने लगती है।
हालांकि, एक्सपर्ट्स की राय है कि अलका याज्ञिक (Alka Yagnik) को पूरी तरह से सुनाई देना बंद नहीं हुआ है और उनके केस में सबकुछ ठीक होने के आसार भी दिखायी दे रहे हैं।
कान के अंदर की छोटी सेल्स को डैमेज पहुंचने के कारण सुनने की क्षमता कम हो सकती है।
कान के अंदरूनी हिस्से की स्टेम सेल को क्षति पहुंचने के कारण
उम्र बढ़ने के साथ लोगों की श्रवण शक्ति कम होती है जिससे उनकी सुनने की क्षमता कम होने लगती है।
अनुवांशिक कारण
बहुत तेज आवाजें या संगीत सुनने के कारण
इंफेक्शन्स और पुरानी बीमारियां
सिर में चोट लगना या कान में चोट लगना
किमोथेरेपी और कुछ दवाओं के साइड-इफेक्ट्स
हियरिंग लॉस की बीमारी में सबसे अच्छा इलाज है ऑपरेशन या सर्जरी। सर्जरी के माध्यम से कान में कोकलियर इंप्लांट किया जाता है। इससे महीनेभर से भी कम समय में ठीक होने की संभावना होती है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।