शरीर में इन 5 विटामिनों की कमी तुरंत बना देगी आपको बीमार, जान लें कौन से विटामिन सबसे जरूरी

Importance of Vitamin: विटामिन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं और जब शरीर में इन विटामिनों की कमी होने लगती है तो कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इस लेख में जानें कौन से विटामिन सबसे ज्यादा जरूरी हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 26, 2024 7:41 PM IST

Health benefits of vitamins in body: हमारे शरीर के लिए पोषक तत्व बहुत जरूरी होते हैं, जो हमें डाइट, एक्टिविटी व अन्य कई अलग-अलग स्रोतों से मिलते हैं। शरीर की सभी क्रियाओं को चलाए रखने के लिए शरीर में कुछ प्रकार के विटामिनों का होना बहुत ज्यादा जरूरी है। हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम से लेकर डाइजेशन व मेटाबॉलिज्म समेत लगभग सभी जरूरी क्रियाओं को चलने के लिए विटामिनों की आवश्यकता पड़ती है। जब शरीर में इनमें से किसी भी विटामिन की कमी होने लगती है, तो उससे संबंधित क्रिया भी प्रभावित होकर ठीक से काम करना बंद कर देती है। जब शरीर का कोई वह काम ना पाएं तो अन्य अंग भी प्रभावित हो जाते हैं और आप बीमार पड़ जाते हैं। कई बार अगर समय रहते विटामिनों की कमी पर ध्यान न दिया जाए तो इससे शरीर में गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जिनका जल्द से जल्द इलाज करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इस लेख में हम आपको शरीर के लिए जरूरी ऐसे ही कुछ विटामिनों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी कमी होना आपको गंभीर रूप से बीमार बना सकती है।

1. विटामिन बी (Importance of Vitamins B )

हमारे शरीर के लिए विटामिन बी भी बेहद जरूरी होता है। शरीर की कोशिका को सामान्य रूप से अपना कार्य करने में मदद करना विटामिन बी के प्रमुख कार्यों में से एक है। जब आपकी कोशिकाएं ठीक तरीके से काम करेंगी तो मेटाबॉलिज्म भी अपने आप ठीक से काम करने लगेगा और कई बीमारियां आपके शरीर से दूर रहेंगी। डाइट में ऐसे फूड्स को जरूर शामिल करें जो हमें विटामिन बी प्रदान करता है।

2. विटामिन डी (Importance of Vitamins D)

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है, जो कैल्शियम जैसे अन्य पोषक तत्वों अवशोषित करने में आपके शरीर की मदद करता है। इसलिए अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो गई है, तो इससे शरीर कैल्शियम भी अवशोषित नहीं कर पाता है और हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। लंबे समय से अगर विटामिन डी की कमी है, तो

3. विटामिन सी (Importance of Vitamins C)

शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन सी का होना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। शरीर के ऊतकों की ग्रोथ और उनके डैमेज को रिपेयर करने लिए विटामिन सी बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा भी शरीर में विटामिन सी कई जरूरी काम करता है, जिसमें इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने जैसे जरूरी काम भी शामिल हैं। अपनी डाइट में विटामिन सी से रिच फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए।

4. विटामिन ई (Importance of Vitamins E)

हमारे शरीर के लिए विटामिन ई भी एक बेहद महत्वपूर्ण विटामिन होता है। शरीर की कई बीमारियों से बचाने में विटामिन ई की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विटामिन ई शरीर में जाकर एक तरह के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी की भूमिका निभाती है। अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल जरूर करना चाहिए, जिनमें खूब मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है।

5. विटामिन ए (Importance of Vitamins A)

शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी विटामिनों में से एक विटामिन ए भी है। विटामिन ए को रेटिनोल के नाम से भी जाता है, जो आपके शरीर के नेचुरल डिफेंस सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आपको संक्रमण व एलर्जी जैसी बीमारियां होने का खतरा कम रहता है। इसके अलावा आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी विटामिन ए रिच फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए।