
Also Read
शाकाहारी लोगों में इस बिमारी का सबसे ज्यादा खतरा.
शाकाहार जब विश्व में एक चलन के तौर में बढ़ रहा है, ठीक उसी समय एक ऐसा शोध आया है जिसके अनुसार शाकाहारी लोगों में स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा होता है. वेजिटेरियन लोगों में नॉन-वेजिटेरियन की तुलना में स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है, ऐसा एक शोध में पाया गया है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुए शोध के अनुसार शाकाहारी लोगों में मांसाहारी लोगों की तुलना में स्ट्रोक का खतरा 20 प्रतिशत अधिक होता है. शोध में यह भी पाया गया है कि शाकाहारी लोगों में रक्तस्रावी स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा होता है. यह अध्ययन ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया है.
अन्य शोधों के अनुसार देखा जाये तो शाकाहारी लोगों में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की कमी और कुछ विटामिन की कमी होने लगती है. विटामिन बी 12 की कमी स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाने का काम करती है.
शाकाहारी डाइट प्लान से स्ट्रोक का खतरा बढ़ना डराता है. लेकिन वैज्ञानिकों की माने तो शाकाहार वाले लोगों में हृदय रोग की संभावना कम होती है. हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर की संभावना शाकाहारी लोगों में कम होती है.
इस शोध में एक बात और सामने आयी है कि जो लोग मछली के अलावा और कोई मांस नहीं खाते थे उनमें भी हृदय रोग की संभावना कम थी. लेकिन शोध में यह भी परिणाम आया है कि शाकाहारी लोगों को स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा होता है.
शोध के एक पक्ष को देखें तो यह दर्शाता है कि शाकाहारियों में नॉन-वेजेटेरियन की तुलना में हृदय रोग का खतरा 22 प्रतिशत तक कम था. जो लोग सिर्फ मछली खाते थे उनमें दिल की बीमारी का खतरा 13 प्रतिशत तक था.
इस शोध के बारे में वैज्ञानिकों का मानना है कि और अधिक लोगों के बीच शोध की जरूरत है. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एक बैलेंस डाइट में सभी तरह के खाद्य पदार्थों को जगह देनी चाहिए.
हार्ट की बीमारी स्ट्रोक की परेशानियों में अन्य कारण भी होते हैं. एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल का हार्ट रोग और स्ट्रोक पर सीधा असर पड़ता है.