हेपटाइटिस लीवर में होनेवाली सूजन का प्रकार है। डब्लूएचओ के अनुसार, वायरल हेपेटाइटिस बी और सी प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियां हैं, जो विश्व स्तर पर 325 मिलियन लोगों को प्रभावित करती है। ये यकृत कैंसर के मूल कारण हैं, जिससे हर साल 1.34 मिलियन मौतें होती हैं। हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण के लक्षण कई बार वर्षों या दशकों तक नजर नहीं आते हैं। कम से कम 60 प्रतिशत लीवर कैंसर के मामलों में वायरल हेपेटाइटिस बी औ सी के देर से परीक्षण और उपचार के कारण होता है। यहां हम बता रहे हैं हेपटाइटस के कुछ कारणों के बारे में-
सेक्स- किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ सेक्स करना हेपटाइटिस बी वायरस फैलने का एक आम कारण है। अनल या ओरल टू अनल सेक्स के कारण भी हेपटाइटिस बी का खतरा उत्पन्न होता है। होमोसेक्सुअल (समलैंगिक) पुरुषों को हेपटाइटिस होने की संभावना बहुत अधिक होती है।
दूषित भोजन और पानी- दूषित या संक्रमित पानी पीने या इस तरह के पानी में पका हुआ भोजन खाने से हेपटाइटिस ए का प्रसार होता है।
गंदे हाथ- बाथरूम से आने के बाद हाथ न साफ करनेवाले व्यक्ति से हेपेटाइटिस ए फैलता है। हेपटाइटिस से बचने के लिए बच्चों के डायपर बदलने और बाथरूम से आने के बाद हाथ जरूर धोएं और ऐसा न करनेवालों को भी सलाह दें।
शराब- लम्बे समय तक शराब का सेवन करते रहने से लीवर में सूजन और हेपेटाइटिस हो जाता है।
एक-दूसरे का सामान इस्तेमाल करना- लोग जब एक-दूसरे के रेज़र, नेल कटर, टूथब्रश और कान में पहने जानेवाली चीजों जैसे सामान को इस्तेमाल करते हैं तो इंफेक्शन वाले व्यक्ति से यह दूसरों को फैल सकता है।
अंगदान- हेपटाइटिस फैलने का एक खतरा ऑर्गन डोनेशन या अंगदान से भी है। खासकर अगर प्रत्यर्पण से पहले उन अंगों की जांच नहीं की गई हो तो।
संक्रमित रक्त या शरीर के तरल पदार्थ के साथ संपर्क- स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग जो किसी संक्रमित व्यक्ति के शरीर से रक्त और अन्य तरल पदार्थों के सैम्पल (नमूने) इकट्ठा करते हैं उन्हें भी हेपटाइटिस का काफी खतरा होता है।
दवाइयां- ऐसी दवाइयां जिनसे लीवर को नुकसान पहुंच सकता है, उनके बार-बार सेवन या हाइ डोज़ से लीवर में सूजन हो सकती है। इन दवाओं को शराब के साथ लेने से स्थिति और खराब हो सकती है।
चित्र स्रोत : Shutterstock.
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.