
डॉ. पंकज शर्मा
डॉ. पंकज शर्मा दिल्ली एक प्रसिद्ध जनरल, लैप्रोस्कोपिक और बैरिएट्रिक सर्जन हैं। इस समय वह फोर्टिस ... Read More
Written By: Dr. Pankaj Sharma | Published : May 6, 2026 5:45 PM IST
varicose veins
Varicose Veins: क्या आपके पैरों पर भी नीली उभरी हुई नसें दिखती हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि इस स्थिति को वैरिकोज वेन्स कहा जाता है। यह समस्या तब होती है, जब पैरों की नसों में मौजद वाल्व ठीक से काम नहीं करते हैं। दरअसल, इन वाल्व का काम खून को दिल की तरफ ले जाना होता है। लेकिन, लंबे समय तक खड़े रहने से खून नीचे की तरफ जमा होने लगता है, इससे नसों पर दबाव बढ़ता है और नसें फूलकर नीली या बैंगनी रंग की दिखाई देने लगती हैं। इसलिए जो लोग लंबे समय तक खड़े रहते हैं, उनमें इसका खतरा ज्यादा बना रहता है।
शुरुआत में वैरिकोज वेन्स के लक्षण आम लग सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे समस्या बढ़ती है, कई लक्षणों का अनुभव होना शुरू हो सकता है। वैरिकोज वेन्स के लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि बाद में समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
वैसे तो वैरिकोज वेन्स की दिक्कत किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। लेकिन, कुछ लोगों में इसका खतरा ज्यादा बना रहता है। इसमें शामिल हैं-
अगर सही डाइट और लाइफस्टाइल को अपनाया जाए तो वैरिकोज वेन्स की समस्या से बचा जा सकता है। इसके लिए आप कुछ टिप्स भी फॉलो कर सकते हैं।
Disclaimer: कई लोग वैरिकोज वेन्स को बेहद सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, अगर इस स्थिति पर समय रहते हुए ध्यान न दिया जाए तो यह खून के थक्के (क्लॉट), त्वचा के घाव या संक्रमण जैसी जटिलताओं का कारण बन सकती है। इसलिए समझना जरूरी है कि लंबे समय तक खड़े रहना आपकी दिनचर्या का हिस्सा हो सकता है, लेकिन अपने पैरों की सेहत की अनदेखी न करें। नियमित ब्रेक, सही एक्सरसाइज और समय पर जांच से आप इस समस्या से अपना बचाव कर सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.