
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
कोरोना से संक्रमित मरीज की हालात स्थिर बताई जा रही है।
भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने के मामले सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश वाराणसी में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक को सांस लेने में परेशानी आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पॉल्मोनोली डिपार्टमेंट में शुरुआती जांच करवाने के बाद डॉक्टरों ने उसे कोरोना वायरस का टेस्ट करवाने की सलाह दी। जांच में युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल युवक को कोरोना वार्ड में भर्ती में कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है।
युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर ने परिजनों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। युवक के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। पूर्व में भी कोरोना के मामले सामने आते रहे हैं। इस मामले के सामने के बाद बीएचयू के डायरेक्ट प्रोफेसर डॉ. एस.एन. सांखवार का कहना है कि सतर्क रहना और अपनी इम्यूनिटी को बनाए रखना आवश्यक है, जिससे संक्रमण से बचा जा सके। युवक का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालात फिलहाल स्थिर है और ज्यादा घबराने वाली बात नहीं है।
कोरोना संक्रमण भले ही पहले की तुलना में कम गंभीर दिखाई देता हो, लेकिन इसका खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। बदलते मौसम, भीड़ भाड़ वाली जगहों और कमजोर इम्यूनिटी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ आसान आदतों को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाकर आप खुद को और अपने परिवार को संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका कोई एक उपाय नहीं, बल्कि कई छोटी-छोटी सावधानियों को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। यदि आपको कोरोना से जुड़े लक्षण महसूस हों या आपकी तबीयत बिगड़ रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से बात करें।