सिर दर्द में आराम दिलाता है वज्रासन, इस तरह करेंगे तो मिलेगा जल्‍दी आराम

यह वह आसन है जो आपके शरीर को मजबूत बनाता है। अगर इसे सही तरीके से किया जाए तो यह पाचन को तो दुरुस्‍त करता ही है, साथ ही सिर दर्द से भी राहत दिलाता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 6, 2019 6:35 PM IST

तनाव, ओवरबर्डन और अन्‍य कई कारणों से सिर में दर्द (Yogasana for headache relief) हो सकता है। खासतौर से जब आप पर अपेक्षा से अधिक काम हो, तो यह और भी बढ़ जाता है। चाय-कॉफी पीकर हम इससे कुछ राहत पाने की कोशिश तो करते हैं, पर फि‍र भी कोई समाधान नहीं मिल पाता। इसके लिए जरूरी है कि आप नियमित योगासन करें। योग में कुछ ऐसे खास आसन हैं जो सिर दर्द में राहत दिलाते हैं। ऐसा ही एक आसन है वज्रासन। आइए जानते हैं सिर दर्द से राहत पाने के लिए वज्रासन (Yogasana for headache relief) का सही तरीका।

वज्रासन

यह एकमात्र आसन है जिसे आप खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं। वज्र का अर्थ होता है कठोर। अर्थात यह वह आसन है जो आपके शरीर को मजबूत बनाता है। अगर इसे सही तरीके से किया जाए तो यह पाचन को तो दुरुस्‍त करता ही है, साथ ही सिर दर्द (Yogasana for headache relief) से भी राहत दिलाता है। यह रीढ़ की हड्डी और कंधे सीधे कर शरीर में रक्त-संचार को सुचारू बनाने में मदद करता है। यह ध्यानात्मक आसन हैं। यह मन की चंचलता भी दूर करता है।

वज्रासन करने का सही तरीका  (Yogasana for headache relief)

  • खाना खाने के एकदम बाद करने की बजाए जरूरी है कि कुछ देर रुका जाए। फिर समतल जगह पर आसन बिछाकर घुटनों को मोड़कर बैठे।
  • आपके बैठने की पोजीशन ऐसी होनी चाहिए कि पैरों के पंजे पीछे की ओर हो जाएं और नितंब दोनों एड़ियों के बीच में रहें। अब अपने दोनों पैरों के अंगूठे आपस में मिलाकर रखें। इस बात का भी ध्यान रखें की एड़ियों के बीच अंतर रहे।
  • इसके पश्चात अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखें। इस वक्त आपका शरीर बिल्कुल सीधा होना चाहिए। अब हाथों और शरीर को ढीला छोड़ दें।
  • आंखें बंद रखें और सांस लेने और छोड़ने का काम करें। इसी अवस्था में कुछ देर यूं ही बैठे रहें।
  • इस आसन को हर रोज खाने के बाद करें। यह आसन न केवल सिर दर्द में आराम दिलाएगा, बल्कि पेट संबंधी बीमारियों के लिए भी लाभदायक है।
  • इस आसन को सबसे पहले 10 सेकेंड करें, फिर 20 सेकेंड तक बढ़ाएं। कुछ दिन तक लगातार अभ्यास करने पर आप एक मिनट तक वज्रासन करने लगेंगे। दैनिक योगाभ्यास मे 1-3 मिनट तक करना चाहिए।

वज्रासन करने के लाभ

इस आसन (Yogasana for headache relief) को करने से अपच, गैस, कब्ज आदि से छुटकारा मिलता है। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक होता है और तनाव से भी निजात मिलती है। आप खुद को पहले से अधिक फोकस कर पाते हैं। पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी यह आसन मदद करता है।

रहना है फि‍ट तो हर रोज आधा घंटा चलाएं साइकिल

मेडिटेशन करने से बढ़ती है क्रिएटिविटीः स्टडी