प्यूबिक एरिया में पिंपल्स होना है दर्दनाक, पढ़ें इसके लक्षण, कारण और उपचार

वेजाइनल एरिया में किसी तरह के पिंपल्स और एक्ने होने से बहुत ही ज्यादा दर्द होने लगता है। अगर इसका सही से इलाज न किया गया, तो यह संक्रमण फैल भी सकता है। कुछ महिलाओं को प्यूबिक एरिया में पिंपल्स पोर्स (Vaginal Pimples) के ऊपर या प्यूबिक हेयर की जड़ में हो जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 6, 2020 11:50 AM IST

Vaginal Pimples : शरीर का सबसे सेंसेटिव भाग प्यूबिक होता है। हाइजीन की कमी और अन्य कारणों से वेजाइनल भाग में पिंपल्स और एक्ने की समस्या हो जाती है। वेजाइनल एरिया में किसी तरह के पिंपल्स और एक्ने होने से बहुत ही ज्यादा दर्द होने लगता है। अगर इसका सही से इलाज न किया गया, तो यह संक्रमण फैल भी सकता है। कुछ महिलाओं को प्यूबिक एरिया में पिंपल्स पोर्स (Vaginal Pimples) के ऊपर या प्यूबिक हेयर की जड़ में हो जाते हैं। ऐसे में जब पिंपल्स (Vaginal Pimples) में पस निकलता है, तो बहुत ही दर्दनाक होता है। इस दर्द भरी स्थिति से बचने के लिए इसके शुरुआती संकेतों को पहचान लेना ही सबसे सही होता है।

प्यूबिक एरिया में पिंपल्स के लक्षण

  • पिंपल्स होने से पहले प्यूबिक के आसपास के स्किन में खुजली, जलन या लाल उभार।
  • इस उभार को छूने से दर्द होना और इनरवियर्स पहनने में भी दिक्कत होती है।
  • गर्मी के मौसम में पसीने के कारण प्यूबिक एरिया में ये दिक्कतें होती हैं।

प्यूबिक एरिया में पिंपल्स होने के कारण (Vaginal Pimples causes)

  • रेजर का सही से इस्तेमाल ना होना।
  • प्यूबिक के बाल उलझे होने के कारण।
  • बाल के जड़ों में गंदगी के कारण।
  • कपड़े धोने का डिटर्जेंट और ड्रायर शीट के कारण।
  • साबुन का इस्तेमाल करना।
  • लोशन और पाउडर का इस्तेमाल।
  • हाइजीन की कमी।
  • टैम्पोन या सैनिटरी पैड का इस्तेमाल।
  • कंडोम की वजह से।
  •  दवाओं के कारण।

प्यूबिक में मुंहासे का इलाज (Vaginal Pimples Treatment)

ढीले कपड़े पहनें

अगर आपके प्यूबिक में पिंपल्स हो गए हैं, तो कोशिश करें कि ढीले कपड़े पहनें। सोने से पहले तंग कपड़े पहनने से पहलें। हमेशा ऐसे कपड़ों का ही चुनाव करें, जिसमें स्किन को सांस लेने की जगह मिल सके। ऐसी स्थिति में सूती और ढीले कपड़े पहनने की कोशिश करें।

गर्म पानी का करें इस्तेमाल 

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए एक साफ कपड़े को गर्म पानी में भिगोएं। इस कपड़े से करीब 15 मिनट तक पिंपल्स की सिकाई करें। इससे आपको थोड़ा दर्द हो सकता है। धीरे-धीरे पिंपल्स की सिकाई करने से पिंपल्स दो तीन दिन में कम हो सकते हैं। गर्म पानी से सिकाई करने पर रक्त परिसंचरण में मदद मिलेगी। इससे पिंपल अपने आप ठीक हो जाएंगे।

पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें

पिंपल्स वाले स्थान पप पेट्रोलियम जेली लगाएं। इससे वेजाइनल एरिया में घर्षण कम होगा। घर्षण की वजह से बाल टूटते हैं और बड़े पिंपल कम होते हैं, इसलिए जब भी आप अंडरवियर पहनें, तो उस एरिया में पेट्रोलियम जेली लगाएं।

World Brain Tumor Day 2020 : शरीर में हो रहे इन बदलावों को ना करें नजरअंदाज, वरना हो सकती है ये गंभीर बीमारी

World Brain Tumor Day 2020: क्या है ब्रेन ट्यूमर? इसके प्रकार, लक्षण, कारण, जांच और उपचार

World Food Safety Day 2020: जानें, क्या है फूड प्वॉइजनिंग, इसके लक्षण और घरेलू उपचार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source