
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : January 4, 2020 12:11 PM IST
Vaginal Itching : क्यों होती है वेजाइन में खुजली और जलन, जानें ये 4 कारण। © Shutterstock
क्या आपको बार-बार आपके प्राइवेट पार्ट जैसे वेजाइना (Vaginal Health) में जलन, खुजली की समस्या हो रही है? यदि हां, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। वेजाइना में खुजली (Vaginal itching) कई बार साफ-सफाई ना करने से भी होती है, जो एक बहुत सामान्य परेशानी है। इसे आप अपने प्राइवेट पार्ट्स की साफ-सफाई करके भी ठीक कर सकती हैं। लेकिन, कुछ महिलाओं को अधिक खुजली और जलन की समस्या होती है, जिसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। लगातार वेजाइना में खुजली होने से उस भाग में कई बार सूजन भी हो जाती है। वेजाइना का पीएच कम होने के कारण भी कई बार वेजाइना में खुजली होने लगती है। कुछ अन्य कारणों से भी आपको वेजाइना में खुजली (Causes of vaginal itching) हो सकती है, जानें उन कारणों के बारे में यहां...
वेजाइना के पास साफ-सफाई का ध्यान ना रखने से भी कई बार वेजाइना में संक्रमण (Vaginal infection) होने के कारण खुजली होने लगती है। बेहतर है कि आप जब भी टॉयलेट जाएं, तो वेजाइना को अच्छी तरह से पानी से साफ कर लें। एक ही पैंटी को एक दिन से ज्यादा ना पहनें।
कुछ महिलाएं वेजाइना से आने वाली दुर्गंध को दूर करने और वेजाइना की साफ-सफाई करने के लिए डाउचिंग करती हैं। वेजाइनल डाउचिंग यानी पानी में खास मिश्रण को मिलाकर वेजाइना को साफ करना।पानी में बॉडी वॉश, टैल्कम पाउडर आदि मिलाकर भी महिलाएं वेजाइना को साफ करती हैं, पर इनमें मौजूद केमिकल्स से भी कई बार जलन और खुजली की समस्या बढ़ जाती है। बेहतर है वेजाइनल डाउचिंग का प्रयोग ना करें।
White Discharge Treatment : जब हो वेजाइना से अधिक व्हाइट डिस्चार्ज, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
टैम्पून के लगातार यूज से भी वेजाइना में जनल, खुजली और सूजन की समस्या बढ़ जाती है। यदि आप टैम्पून का इस्तेमाल करती हैं, तो उसे 4 से 6 घंटे में निकाल देना ही बेहतर होता है। इससे ज्यादा देर तक एक टैम्पून को लगाए रखना, आपको वेजाइनल इंफेक्शन और वेजाइनल इचिंग दे सकता है।
45 वर्ष के बाद अधिकतर महिलाओं को मेनोपॉज की अवस्था से गुजरना पड़ता है। मेनोपॉज के कारण भी कई बार वेजाइनल इचिंग होने लगती है। हालांकि, ऐसा कुछ ही महिलाओं में देखने को मिलता है। दरअसल, शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन लेवल कम हो जाता है, जिस कारण वेजाइनल लाइन्स पतली हो जाती हैं। इस स्थिति में वेजाइना में खुजली और इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है।