मानसून के दौरान वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन से कैसे बचें, जानिए ये 7 जरूरी उपाय
मानसून के दौरान वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन से कैसे बचें, जानिए ये 7 जरूरी उपाय
बारिश के मौसम में इंफेक्शन का रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और इसमें वेजिनल इंफेक्शन भी शामिल होते है। इस प्रकार के इंफेक्शन के रिस्क को कम किया जा सकता है। जानें टिप्स।
Written By:
Atul Modi
| Published : July 11, 2022 8:54 PM IST
बारिश का मौसम आ चुका है, इसमें जितना चिपचिपापन और जितना कीचड़ फैलता है उतनी ही बीमारियां भी फैलती हैं। बारिश के मौसम में बैक्टीरिया, वायरस और मच्छर काफी ज्यादा हो जाते हैं और यही इन बीमारियों और बहुत सारे इंफेक्शन का मुख्य कारण होते हैं। इसी बीच यीस्ट इंफेक्शन जैसे वेजिनल इंफेक्शन का रिस्क भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। अगर खुद का हाइजीन बना कर नहीं रखती हैं तो यह भी इस इन्फेक्शन का कारण हो सकता है। कुछ टिप्स की मदद से इस तरह के इंफेक्शन से खुद को बचाया जा सकता है। नमी और ज्यादा पसीना आदि आने से यीस्ट इंफेक्शन फैलने के लिए उपयुक्त वातावरण भी क्रिएट हो जाता है। आइए जानते हैं वेजाइनल इंफेक्शन से बचने के कुछ टिप्स के बारे में।
वेजाइनल इंफेक्शन से बचने के टिप्स
अपने प्राइवेट पार्ट के आस पास किसी ऐसी चीज का प्रयोग न करें जिसमें सुगंध आ रही हो जैसे वह साबुन हो या फिर कोई क्रीम।
पानी या फिर किसी लिक्विड सोल्यूशन की मदद से वेजाइना को वाइप न कर लें। इससे पेल्विक इन्फ्लेमेटरी बीमारी होने का खतरा बढ़ता है।
अपने प्राइवेट पार्ट्स को हमेशा साफ रखें और उन्हें गिला या फिर पसीने आदि से बचा कर ही रखे। ज्यादा टाइट कपड़े भी न पहनें। अगर भीग गई हैं या स्विमिंग कर रही हैं तो ज्यादा समय तक गीले कपड़ों को न पहनें।
थोड़े हवादार और ढीले-ढाले कपड़े ही पहनें जिनमें आरामदायक महसूस हो सके।
संतुलित आहार का सेवन करें और हेल्दी चीजें ही ज्यादा खाए। जंक फूड और ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करना अवॉइड ही करें।
अगर यीस्ट इंफेक्शन के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं तो सुरक्षा बरतें और शुरू में ही डॉक्टर के पास जाए ताकि इंफेक्शन को जल्द ही ठीक किया जा सके।
अगर इन टिप्स का पालन करने के बाद भी इंफेक्शन हो जाता है तो डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की राय जरूर लें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.