
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 21, 2018 6:26 PM IST
वैजाइनल ड्राईनेस एक ऐसी समस्या है जिसकी शिकायत बहुत-सी महिलाएं करती हैं। यह समस्या आमतौर पर मेनोपॉज़ के समय शुरू होती है। इस समस्या के कारण सेक्स के दौरान दर्द महसूस होता है और ऑर्गैज़्म भी महसूस नहीं हो पाता। वैजाइनल ड्राईनेस से राहत दिलाने के लिए बाजार में कई तरह के ऑइंटमेंट उपलब्ध हैं लेकिन अगर आप वैजाइनल ड्राईनेस की इस समस्या से राहत पाने के लिए कोई नैचुरल तरीका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप फ्लैक्सीड ( अलसी के दानों ) का सेवन कर सकते हैं।
फ्लैक्सीड या अलसी के बीज वैजाइनल ड्राईनेस से राहत दिलाने काफी मददगार साबित हो सकते हैं। दरअसल अलसी के बीज में फाइटो-एस्ट्रोजेन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। ये दोनों ही तत्व मानव शरीर में एस्ट्रोजेन हार्मोन के स्तर को बढ़ाने का काम करते हैं। साथ ही ये वैजाइनल ड्राईनेस को कम करने में भी कारगर साबित होते हैं। मेनोपॉज़ के दौर से गुज़र रही महिलाओं की तकलीफों को भी कम करने के लिए फ्लैक्सीड एक अच्छा नुस्खा है। इसीलिए वैजाइनल ड्राईनेस की समस्या से परेशान महिलाएं अपने भोजन में फ्लैक्सीड शामिल कर सकती हैं।
ऐसे करें फ्लैक्सीड का सेवन-
चित्र स्रोत : Shutterstock.