Ayurveda For Vaginal Discharge: खानपान और जीवनशैली में बदलाव से ठीक हो सकता है वेजाइनल डिस्चार्ज, जानिए आयुर्वेदिक उपचार
Ayurveda For Vaginal Discharge: खानपान और जीवनशैली में बदलाव से ठीक हो सकता है वेजाइनल डिस्चार्ज, जानिए आयुर्वेदिक उपचार
Ayurvedic Treatment For Vaginal Discharge: दुर्भाग्य से ज्यादातर महिलाएं इस समस्या के बारे में डॉक्टरों से चर्चा करते समय शर्मिंदगी महसूस करती हैं लेकिन अगर इसका समय पर इलाज नहीं किया जाता है तो यह समस्या गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है।
Written By:
Atul Modi
| Published : November 3, 2021 7:47 PM IST
वेजाइनल डिस्चार्ज (Vaginal Discharge) या योनि स्राव आज के समय में महिलाओं में बेहद आम समस्या बन गई है। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में ल्यूकोरिया (Leukorrhea) कहा जाता है, जिसमें योनि से सफेद स्राव (White Discharge) के साथ ही पीले और चिपचिपे पदार्थ निकलते हैं। महिलाओं में यह बहुत सामान्य है और हर महिला अपने प्रजनन वर्षों के दौरान इसका अनुभव करती है। दिन में 2-3 बार व्हाइट डिस्जार्ज होना बहुत सामान्य है क्योंकि यह प्रजनन अंगों की सफाई, चिकनाई और उन्हें संक्रमण से बचाने का एक प्राकृतिक तरीका है। लेकिन अगर आप दिन में 2-3 बार से ज्यादा इसका सामना कर रही हैं तो यह चिंता का विषय है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आयुर्वेद की मदद से आप इस समस्या से आसानी से राहत पा सकती हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अंकिता बिस्ला (Dr. Ankita Bisla) की मानें तो आयुर्वेद वेजाइल डिस्चार्ज से नेचुरली राहत पाने के लिए कई उपाये मौजूद हैं। इसे लेख में हम आपको डॉ. अंकिता के माध्यम से बता रहे हैं कि आप वेजाइनल डिस्चार्ज से कैसे नेचुरली छुटकारा पा सकती हैं।
आइए पहले जानते हैं क्या है सामान्य डिस्चार्ज (What Is Normal Vaginal Discharge In Hindi)
हल्के से मध्यम वेजाइनल डिस्चार्ज सामान्य हैं, इसके जरिए वजाइना स्वयं की सफाई करती है।
साफ और पानीदार डिस्जार्ज
योनि से सफेद स्राव विशेष रूप से मासिक धर्म की शुरुआत या अंत में।
खूनी डिस्चार्ज भी काफी सामान्य है, खासकर जब यह आपके मासिक धर्म के दौरान या उसके ठीक बाद होता है।
वेजाइनल डिस्चार्ज के संकेत - Signs Of Vaginal Discharge In Hindi
खुजली या खारिश
गाढ़ा, पनीर जैसी स्थिरता वाला डिस्चार्ज
डिस्चार्ज से अजीब सी महक, बदबू / दुर्गंध
रंग-हरा, पीला या पनीर जैसा।
वेजाइनल डिस्चार्ज से राहत के लिए डाइट में करें ये बदलाव
वसायुक्त भारी, मीठे, अत्यधिक कैलोरी वाले और ठंडे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
सभी खमीरिकृत फूड्स जैसे ब्रेड, केक, पेस्ट्री के सेवन बचना चाहिए।
दूध, दही, पनीर, पनीर जैसे डेयरी उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए।
कोल्ड ड्रिंक्स, प्रिजर्वेटिव युक्त फूड्स, डिब्बाबंद फलों के जूस से बचना चाहिए।
जीवनशैली में बदलाव भी है जरूरी
योनि की उचित स्वच्छता को बनाए रखें।
कभी भी केमिकल वॉश आदि का इस्तेमाल न करें, इससे आपकी योनि का पीएच लेवल (PH level) बिगड़ जाता है।
शुद्ध सूती कपड़े से बनी पैंटी का प्रयोग करना चाहिए।
तनाव और चिंता को प्रबंधित करें। वे दोषों (Doshas) को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं।
रोजाना योगाभ्यास करें और हाइड्रेटेड रहें।
वेजाइनल डिस्चार्ज के लिए नेचुरल उपचार - Natural Remedies For Vaginal Discharge in Hindi
1. त्रिफला वेजाइल वॉश
2 चम्मच त्रिफला चूर्ण चुटकी भर हल्दी के साथ एक गिलास पानी में उबाल लें।
इसे धीमी आंच पर 1/4 पानी होने तक उबाल लें।
इसे कमरे के तापमान तक ठंडा करें
इसे कॉटन की मदद से लगाएं और योनि को अच्छे से साफ कर लें।
आपको योनि को पानी से धोने की जरूरत नहीं है।
ऐसा रोजाना करें।
2. फिटकरी का पानी
1-2 ग्राम फिटकरी लें
इसे एक चौथाई पानी में मिला लें.
इस पानी से अपनी योनि को रोजाना धोएं।
(डिस्क्लेमर: यह लेख आपकी जागरूकता के लिए है, प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थितियां अलग-अलग होती है. इसलिए यहां दी गई जानकारी को प्रयोग में लाने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें.)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.