Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दोपहर में बाहर निकलने से बचें ! प्यास न लगे, तो भी पिएं खूब पानी

दोपहर 12 से 3 तक के बीच में धूप बहुत कड़ी होती है। इस समय घर से बाहर निकलने से बचें।

दोपहर में बाहर निकलने से बचें ! प्यास न लगे, तो भी पिएं खूब पानी

Written by Anshumala |Published : May 25, 2018 2:03 PM IST

इन दिनों पड़ती भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। खासकर, उत्तर प्रदेश में रहने वालों का। यहां पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। तेज धूप, लू और उमस ने मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा दिया है। सरकार ने सावधानी बरतने के परामर्श जारी कर कई सुझाव दिए हैं। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, निमोनिया, डायरिया, दस्त आदि से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसे प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लेते हुए लू से बचाव एवं राहत के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण द्वारा 'हीट वेव' के संबंध में जारी गाइड लाइन-2017 के आधार पर राज्य व जनपद स्तर पर हीट वेव एक्शन प्लान तैयार किया है।

क्या-क्या दिए हैं सुझाव

  • लू के असर को कम करने के लिए और लू से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए सरकार ने सावधानी बरतने के एडवाइजरी जारी कर कुछ सुझाव दिए हैं।
  • दोपहर 12 से 3 तक के बीच में धूप बहुत कड़ी होती है। इस समय घर से बाहर निकलने से बचें। प्यास न लगे, तब भी पानी खूब पिएं। जितना हो सके तरल पदार्थों को सेवन करें।
  • लू और उमस भरे गर्मी के मौसम में हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूते और चप्पलों का इस्तेमाल करें।
  • लोगों को सफर में अपने साथ पानी रखने की सलाह दी गई है। साथ ही नशीले पदार्थ, शराब, अल्कोहल के सेवन से बचने की हिदायद के साथ शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा गया है, क्योंकि ये शरीर को निर्जलित (Dehydrated) कर सकते हैं।
  • जिन लोगों का काम बाहर का है, उन्हें खासतौर से टोपी या छाते का इस्तेमाल करना चाहिए। चाहें तो आप गीले कपड़े को अपने चहरे, सिर और गर्दन पर भी रख सकते हैं। अगर आपकी तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • घर में बना पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नमक, चीनी, पानी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम का पना इत्यादि प्रतिदिन पिएं।
  • अपने पालतू जानवरों का भी विशेष ध्यान दें। घर में गाय, भैंस, बकरी है, तो उन्हें भी छांव में रखें। खूब पानी पीने को दें।
  • अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे व शटर आदि का इस्तेमाल करें। रात में खिड़कियां खुली रखें। गर्म हवा की स्थिति जानने के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचारपत्र पर स्थानीय मौसम पूवार्नुमान की जानकारी लेते रहें।

स्रोत:IANS Hindi.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

चित्रस्रोत- Shutterstock Images.

About the Author

... Read More