मानसून अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है जिसमें एक है यूटीआई (UTI in Women)। मानसून में तापमान कम हो जाता है। तापमान में अचानक कमी या बदलाव आने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है जिससे कई तरह के इंफेक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है। मानसून के मौसम में नमी अधिक होती है जिसमें बैक्टीरिया को तेजी से पनपने का मौका मिल जाता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में मूत्रमार्ग (UTI in Women) संबंधित संक्रमण यानी यूटीआई अधिक होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं का मूत्रमार्ग पुरुषों की तुलना में छोटा होता है। यूटीआई से महिलाओं को