Uterus Cancer : बचना है यूटरस कैंसर से तो भूलकर भी इन 6 शारीरिक लक्षणों को नजरअंदाज ना करें
एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि लगभग 70-75 % महिलाओं में यूटरस कैंसर मेनोपॉज के बाद होता है। कुछ शारीरिक लक्षणों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होता। ये यूटरस कैंसर के भी कारण हो सकते हैं। जानें, यूटरस कैंसर के लक्षणों के बारे में...
महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सबसे कॉमन यूटरस कैंसर होता है। 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं में यूटरस कैंसर अधिक होता है, लेकिन आजकल की जीवनशैली के कारण कम उम्र में भी महिलाएं इसकी शिकार हो रही हैं। यह सबसे खतरनाक कैंसर है, जिसका इलाज बेहद जरूरी है। इसमें ओवरी और उसके आसपास के भाग प्रभावित होते हैं। अन्य कैंसर की तुलना में यूटरस कैंसर से महिलाओं की मृत्यु की संभावना अधिक होती है। यूटरस कैंसर (Uterus Cancer) में यूटरस के हेल्दी सेल्स अनियमित रूप से बढ़ने लगते हैं, जो गांठ का रूप ले लेते हैं। ये गांठ कई बार कैंसर भी हो सकते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि लगभग 70-75 % महिलाओं में यह मेनोपॉज के बाद होता है। कुछ शारीरिक लक्षणों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होता। ये यूटरस कैंसर (Uterus Cancer) के भी कारण हो सकते हैं। जानें, यूटरस कैंसर के लक्षणों के बारे में...
लक्षण जो बताते हैं कि आप यूटरस कैंसर से ग्रस्त हो सकती हैं
1 यूटरस के अंदर ट्यूमर हो जाए, तो यह धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। इससे पेट, मूत्राशय और छोटी आंत पर दबाव बढ़ता है। ऐसा होने पर मल त्याग करने में भी परेशानी आती है। यह यूटरस या ओवेरियन कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
2 मेनोपॉज के बाद भी ब्लीडिंग हो, तो इसे ओवेरियन कैंसर के सबसे खतरनाक लक्षणों में से एक जाना जाता है। इस लक्षण को नजरअंदाज करने की भूल ना करें खासतौर से तब, जब आपको ऐसा बार-बार हो।
ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ 2019 : तुलसी खाएंगी तो नहीं होगा ब्रेस्ट कैंसर, जानें कैसे
3 जब आपको बार-बार थकान महसूस हो, तो यह ठीक नहीं। कुछ महिलाएं बहुत ज्यादा सोती हैं, यह भी ओवेरियन कैंसर का एक प्रारंभिक लक्षण होता है।
4 बार-बार पेशाब करने जाना, पेशाब में खून आना आदि समस्याओं को भी नजरअंदाज करना सही नहीं है। यदि पेशाब संबंधी आदतों में अचानक बदलाव आने लगे तो यह ओवेरियन कैंसर के लक्षण होते हैं।
5 कमर में दर्द रहना, सेक्स के दौरान दर्द या असुविधा महसूस होना भी ओवरी में ट्यूमर होने के कारण हो सकता है। लगातार ये दर्द हो, तो डॉक्टर से मिलें।
6 बुजुर्ग महिलाओं में निचले भाग में पेट फूलना, अपच, गैस, मितली, हार्टबर्न आदि लक्षण भी ओवेरियन कैंसर के हो सकते हैं। श्रोणि (Pelvis) में दर्द रहना भी इसका एक लक्षण है। इसके साथ ही, ओवरी में ट्यूमर होने के कारण ओवरी और इसके आसपास के अंगों पर दबाव पड़ता है। दर्द कुछ दिनों तक लगातार बना रहे, तो यह ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है।