Advertisement

World Cancer Day 2021: गर्भाशय कैंसर का कारण बन सकता है महिलाओं में हार्मोन असंतुलन, जानिए कैंसर के लक्षण

महिलाओं में गर्भाशय कैंसर एक आम समस्‍या बन गई है। गर्भाशय कैंसर के कारण क्‍या हैं और गर्भाशय कैंसर के लक्षण और उपचार के बारे में जानिए विस्‍तार से।

Written By Atul Modi
Published : February 4, 2021 3:57 PM IST

दिन प्रतिदिन कैंसर की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में बहुत जरूरी है इसके प्रकार और कारणों को जानना।

महिलाओं में आजकल वजन बढ़ना, मासिक धर्म का अनियमित होना व पीसीओडी जैसी समस्याएं बहुत तेजी से फैलती जा रही हैं। इनके प्रति बहुत से लोग बात नहीं करते हैं परंतु यह कुछ गंभीर समस्याएं हैं जिनके बारे में महिलाओं को बहुत सचेत रहना चाहिए। यदि आपको इनमें से कोई समस्या पहले से ही है और आप उनको ज्यादा गम्भीरता से नहीं ले रही हैं तो आपको अब इनके प्रति गंभीर हो जाना चाहिए। असल में यदि आप इन्हें हल्के में लेती रहेंगी तो आपको गर्भाशय कैंसर होने की सम्भावना हो सकती है जोकि एक चिंताजनक विषय है।

गर्भाशय एक खाली नाशपाती के आकार का हमारे रिप्रोडक्टिव सिस्टम का एक हिस्सा होता है जिसमें भ्रूण ठहरता है। हो सकता है कि, गर्भाशय कैंसर के बारे में आपने ज्यादा नहीं सुना हो।‌ दरअसल यह बाकी प्रकार के कैंसर जितना आम नहीं है। लेकिन पिछले कुछ सालों में इसके केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए आपको सचेत हो जाना चाहिए।

Advertisement

क्या आप जानते हैं कि 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day 2021) के रूप में मनाया जाता है। आज इस दिवस पर हम गर्भाशय कैंसर (Uterine cancer) के बारे में जानेंगे।

क्या है गर्भाशय कैंसर?

जब गर्भाशय की सेल्स का विकास असामान्य रूप से होने लगता है और वह ट्यूमर का रूप ले लेती हैं तो इसे गर्भाशय कैंसर (Uterine cancer) के नाम से जाना जाता है। पहले यह ज्यादातर 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं में देखने को मिलता था। अब जैसे-जैसे हार्मोन्स असंतुलित होने की व पीसीओडी आदि जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं वैसे वैसे यह समस्या 30 से 35 साल की महिलाओं में भी देखने को मिल सकती हैं। जिन महिलाओं ने पहले कभी गर्भ धारण नहीं किया है या जो महिलाएं हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी से बहुत बार गुजर चुकी हैं उनमें गर्भाशय कैंसर होने के बहुत ज्यादा चांस होते हैं।

Advertisement

गर्भाशय कैंसर के प्रकार

एंडोमेट्रियल कार्सेनोमा : इसको सरल भाषा में हम गर्भाशय कैंसर कह सकते हैं। हमारे गर्भाशय के अंदरूनी भाग में सेल्स के विकास को एंडोमेट्रियल कहा जाता है। इस भाग में कैंसर होने को ही एंडोमेट्रियल कार्सेनोमा कहा जाता है।

गर्भाशय सार्कोमा : इस प्रकार का कैंसर गर्भाशय की मसल्स वाली परत में होता है और इसके 2 से 4 प्रतिशत मामले ही सामने आते हैं।

गर्भाशय कैंसर के क्या कारण होते हैं?

वैसे तो इसका मुख्य कारण अभी पता नहीं है, पर डॉक्टर्स व विशेषज्ञ खराब लाइफस्टाइल के कारण होने वाली कुछ समस्याओं को जैसे मोटापा, पीसीओएस, हार्मोन्स का असंतुलित होना व टाइप 2 डिजीज, बांझपन आदि समस्याओं को इसके पीछे का एक कारण मानते हैं।

क्या है लक्षण

  • गुलाबी व गाढ़ा और बदबूदार वेजिनल डिस्चार्ज
  • पेशाब करते समय दर्द होना।
  • गर्भाशय का बढ़ जाना।
  • सम्भोग के दौरान अधिक दर्द होना।
  • बिना कारण के वजन कम हो जाना।
  • निचली बॉडी जैसे पेट, पैरों व पीठ आदि में कमजोरी महसूस होना।
  • मेनोपॉज़ के बाद भी ब्लीडिंग होना।
  • अचानक से भारी मासिक धर्म होना।

यह है इलाज

यदि आपको कोई भी लक्षण महसूस होता है तो आप डॉक्टर के पास जा सकते हैं। डॉक्टर बायोस्पी या अल्ट्रासाउंड के द्वारा आपकी कैंसर का पता लगा सकते हैं। यदि जरूरत पड़ती है तो आपका ब्लड टेस्ट या सीटी स्कैन भी हो सकता है। यदि आप में कैंसर पाया जाता है तो इसके बाद डॉक्टर आपको रेडियेशन थेरेपी या हिस्टरेक्टमी सर्जरी के द्वारा आपका इलाज कर सकते हैं। इसका इलाज करने के लिए आपको हार्मोन थेरेपी भी दी जा सकती है।

  • ऐसे करें स्वयं का गर्भाशय कैंसर से बचाव
  • मोटापा कम करें।
  • संतुलित आहार लें।
  • रोजाना एक्सरसाइज करें और वॉकिंग भी करें ।
  • अपनी डाइट में ज्यादातर सब्जी व फलों को शामिल करें।
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
  • लक्षण दिखने पर विशेषज्ञ से परामर्श ले।

About the Author

  • twitter

... Read More