खाते समय अगर आप भी करते हैं फोन का इस्तेमाल तो हो सकते हैं इन 3 बीमारियों के शिकार

अगर आप का खाना बिना फोन देखे पूरा होता ही नहीं है। तो इसके कारण आपको कई बीमरियां हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : August 24, 2023 5:02 PM IST

आज के समय मे ज्यादातर लोग नाश्ता करते समय, लंच करते समय और यहां तक की खाना खाते समय भी फोन का इस्तेमाल घंटो तक करते रहते हैं और घंटो तक खाना खाते रहते है जो सेहत के लिए बहुत बुरा है और इसका सेहत पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। और लोग सोचते है ऐसा करके उन्होनों अपने दो कम एक साथ कर लिय। और वो ये नहीं जानते हैं कि ऐसा करके अपने लिए खुद ही समस्यों को बुलावा देते हैं। और अब तो बच्चे भी अपने बड़ो को देखकर ऐसा करने लगे हैं आज के समय में बच्चे भी खाना या कुछ भी खाते समय टीवी या फोन चलाने की जिद्द करने लगते हैं और बाद मे पेरेंट्स को हारकर उनकी बात माननी ही पड़ती है। कभी कभी तो ऐसा करना चल जाता है। लेकिन अगर आप का खाना बिना फोन देखे पूरा होता ही नहीं है। तो इसके कारण आपको कई बीमरियां हो सकती हैं। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आप फोन चलाते समय ज्यादा खाना खा लेते है इसके कारण आप मोटापे का शिकार हो जाते हैं। और इसके अलावा आपको कई ओर बीमरियां भी हो सकती हैं। आइए जानते है।

डायबिटीज

जो लोग खाना खाते समय मोबइल या टीवी देखते है तो आपको डायबिटीज जैसी बेहद खतरनाक और लाइलाज बीमारी का खतरा बढ़ सकता है क्योंकि खाते समय फोन चलाने से डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। खाना सही से प्रोसेस नहीं हो पाता और जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है। इस आदत से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जो डायबिटीज का खतरा बढ़ा देता है।

मोटापा

खाना खाते समय आपका सारा ध्यान मोबाइल देखने में लग रहता है । जिसकी वजह से आप खाना अपनी भूख से ज्यादा खाना खा लेते हैं। हम सभी जानते हैं कि ओवरइटिंग भी एक वजह है मोटापे को बढ़ाने की। और मोटापा बढ़ने से कई सारी बीमारियों की शुरुआत होती है।

खराब पाचनतंत्र

जब आप खाना खाते समय अपना सारा ध्यान सिर्फ और सिर्फ फोन चलाने में ही लगाते हैं। तो आपका ध्यान खाने पर कम ओर फोन पर ज्यादा होता है। जिसकी वजह से आप खाना ना तो ठीक से चबा पाते ओर ना खाने को ठीक से खा पाते है । जिसकी वजह से आपका खाना पच नहीं पाता है और आपको पाचन से संबंधित जैसे कब्ज, पेट में दर्द आदि समस्याएं होने लगती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source