
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 30, 2020 6:42 PM IST
Sanitizer can’t clean your hands of sticky grease to which viruses can cling to.
Dangers of hand sanitizer: कोरोनावायरस से संक्रमित होने से बचने के लिए फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही हैंड हाइजीन काफी जरूरी है। ऐसे में सभी लोग हैंड सैनिटाइज का यूज कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि 60 प्रतिशत एल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। इससे आप इंफेक्शन से बचे रह सकते हैं। कोरोनावायरस से खुद को बचाए रखने के लिए इन दिनों हैंड सैनिटाइजर की मांग इतनी बढ़ गई है कि मार्केट में कई ब्रांड के सैनिटाइजर आ गए हैं। इसमें तो कुछ घटिया क्वालिटी के भी हैंड सैनिटाइजर (dangers of hand sanitizer) होते हैं, जो आपकी हाथों की त्वचा को नुकसान पहुंचाने के साथ ही वायरस से भी नहीं बचाते।
अब तो हैंड सैनिटाइजर में मुनाफा कमाने के लिए कुछ कंपनियां हैंड सैनिटाइजर में एल्कोहल की जगह कुछ और हानिकारक केमिकल मिलाने लगी हैं, जो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने लोकल क्वालिटी के हैंड सैनिटाइजर्स के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी जारी की है। खबर है कि मैक्सिको में कई ब्रांड्स और कंपनियां (hand sanitizer brands made in Mexico) ऐसी हैं, जो हैंड सैनिटाइजर में मेथनॉल का इस्तेमाल कर रही हैं। इसके लिए एफडीए ने उन्हें चेतावनी (hand sanitizers uses warning) भी भेजी है।
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) मैक्सिको में बने नौ हैंड सैनिटाइजर ब्रांड को खरीदने और इस्तेमाल करने के खिलाफ उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है। इन हैंड सैनिटाइजर में 81 प्रतिशत जहरीला मेथनॉल (methanol containing hand sanitizer) होता है, जिसे वूड एल्कोहल (Wood alcohol) के रूप में भी जाना जाता है। यह गलती से भी कोई इसे पी या निगल लेता है, तो अंधेपन और मृत्यु का कारण बन सकता है।
मेथनॉल एक तरह का एल्कोहल ही होता है, जो बेहद जहरीला (dangers of hand sanitizer in hindi) होता है। इसका उपयोग कार रेसिंग गाड़ियों के ईंधन में अधिक होता है। एफडीए का कहना है कि मेथनॉल एक खतरनाक केमिकल कम्पाउंड है, जिसे त्वचा पर लगाते ही स्किन पोर्स के जरिए शरीर के अंदर चला जाता है। इसका असर खतरानक हो सकता है। यदि आप मेथनॉल युक्त हैंड सैनिटाइजर लगाते हैं, तो इस कम्पाउंड का असर आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बच्चों को इससे दूर ही रखना चाहिए। गलती से भी इसे सूंघना खतरनाक हो सकता है।
Hand Sanitizer in Car: क्या कार में हैंड सैनिटाइजर रखना सुरक्षित है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
चक्कर और सिर दर्द
उल्टी या जी मिचलाना
आंखों से संबंधित समस्या होना
दृष्टिदोष (dangers of hand sanitizer)
शरीर में कंपकंपी महसूस होना
नर्वस सिस्टम को हो सकता है नुकसान
गंभीर मामलों में जान भी सकती है
Hand Sanitizer: हैंड सैनिटाइजर भी हो सकता है खतरनाक, अधिक इस्तेमाल से होते हैं ये 7 नुकसान
1 डब्लूएचओ (WHO) के अनुसार, आइसोप्रोपेनॉल (Isopropanol) और एथेनॉल (Ethanol) युक्त एल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना सबसे सुरक्षित होता है। हालांकि, एल्कोहल चाहे कोई भी हो सभी में आग बहुत जल्दी पकड़ सकती है। ऐसे में हैंड सैनिटाइजर लगाने के तुरंत बाद आग के पास नहीं जाना चाहिए।
2 एफडीए ने कहा है कि हैंड सैनिटाइजर्स का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। कहीं से भी सैनिटाइजर खरीदने से बचें। ऐसा कोई भी सैनिटाइजर नहीं है, जो लगाने के बाद 24 घंटे तक सुरक्षा प्रदान करता है। हैंड सैनिटाइजर तत्काल प्रयोग करने पर ही कारगर होता है।
Coronavirus Prevention Tips : मार्केट में नहीं मिल रहा हैंड सैनिटाइजर, 5 मिनट में बनाएं खुद से घर पर