चिंता और अवसाद से राहत पाने के लिए स्मार्टफोन का इन 7 तरीकों से करें इस्तेमाल

क्योंकि स्मार्टफोन सिर्फ आफत ही नहीं है सच्चा साथी भी है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 29, 2017 12:25 PM IST

कई अध्ययनों में इस बात का जिक्र किया गया है कि स्मार्टफोन से आपकी सेहत को कई नुकसान होते हैं। यह बात काफी हद तक सही है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि स्मार्टफोन आपका सच्चा साथी होता है, जो आपको चिंता से राहत दिलाने के काम कर सकता है। आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग अवसाद और चिंता से घिरे रहते हैं। इनसे आराम पाने के लिए आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आपका स्मार्टफोन आपको कैसे चिंता से राहत दिला सकता है।

1) एंजाइटी ऐप्स

प्ले स्टोर पर कई तरह के एंटी-एंजाइटी ऐप्स हैं जैसे इनर बैलेंस, मूड्स एंड हेल्लो माइंड आदि। इनके साउंड, टॉक, विजुअल आदि से आपको चिंता को कम करने में मदद मिल सकती है।

2) वाइट नॉइज़

कभी-कभी ऐसा होता है कि आपका पूरा दिन काफी व्यस्त रहता है जिससे आपका मूड अपसेट रहता है। 10-15 मिनट वाइट नॉइज़ सुनकर आप फ्रेश महसूस कर सकते हैं। टीवी के चैनल नहीं से स्क्रीन पर सफेद और काले मच्छर जैसे नजर आते हैं और जोर-जोर से आवाज आती है। या रेडियो पर कोई चैनल सेट करते हुए सेटिंग के दौरान एक चैनल से दूसरे चैनल के बीच में भी इस तरह की तेज आवाज आती है।

3) रिलैक्सिंग विडियो देखें

यू ट्यूब पर ऐसे कई रिलैक्सिंग वीडियो हैं जिन्हें देखने से आपकी दिमाग को शान्ति मिलती है और चिंता दूर होती है। जाहिर है नीले पानी में तैरती मछली को देखकर भला किसके मन में ख़ुशी की लहर नहीं दौड़ेगी। कई ऐसे चैनल भी हैं जहां मेंटल हेल्थ को प्रमोट करने वाले विडियो हैं।

4) बाइनॉरल बीट्स

जब आपके कान दो विभिन्न फ्रीक्वेंसी सुनाई देती है, तो बाइनॉरल बीट्स पैदा होती हैं। इससे आपको आराम मिलता है और मन शांत होता है। अध्ययन के अनुसार, खासकर आपको अल्फा और डेल्टा वेव्स से ज्यादा फायदा होता है।

5) अपनी आश्वासन वाली साउंड क्लिप सुनें

कभी-कभी जब ज्यादा परेशान हो जाते हैं, तो आपको किसी कि बात समझ नहीं आती हैं। इसलिए खुद को शांत करने और चिंता को दूर करने के लिए आप अपने द्वारा रिकॉर्ड की गई आश्वासन साउंड क्लिप्स सुनें। यकीनन इससे आपको शांत होने और खुद को समझने में मदद मिलेगी।

6) स्टॉपवॉच का उपयोग करें

हल्की सांस या सांस में कमी कि समस्या अक्सर चिंता का सामना करने वाले व्यक्तियों में देखा जाता है। ऐसा होने पर पर्याप्त ऑक्सीजन लेने के लिए स्टॉपवॉच ऑन करें और पांच सेकेंड तक गहरी सांस लें। एक मिनट बाद आप आराम महसूस करेंगे।

7) वीडियो देखें

चिंता दूर करने के लिए आप अपने स्मार्टफोन पर अपनी पसंद का वीडियो देख सकते हैं। आप अपने माता-पिता या अपने पालतू जानवर का एक वीडियो देख सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.