
Also Read
Menstrual Hygiene Products in Hindi: पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। पीरियड महिलाओं को महीने में एक बार होता है। आपको बता दें कि गर्भाशय की परत यानी लाइनिंग के टूटने और शरीर से बाहर निकलने की प्रक्रिया को ही पीरियड्स कहते हैं, जो खून के रूप में योनि से बाहर निकलता है। हर महिला के लिए पीरियड्स बहुत जरूरी होते हैं। पीरियड्स के दिनों में हाइजीन का काफी ध्यान रखना जरूरी होता है। वरना, आप कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं और संक्रमणों की चपेट में आ सकती हैं। हालांकि, आज भी पीरियड्स को लेकर कई तरह की भ्रांतियां और कलंक फैले हुए हैं। पीरियड्स के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से हर साल 28 मई को विश्व मेंस्ट्रुअल हाइजीन दिवस मनाया जाता है। आइए, आज इस मौके पर जानते हैं कि महिलाएं पीरियड्स के दौरान कौन-से मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं?
मेंस्ट्रुअल कप पीरियड्स के लिए एक बेस्ट हाइजीन प्रोडक्ट है। आजकल कई महिलाएं सैनिटरी पैड के बजाय, मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल कर रही हैं। यह 12 घंटे तक पीरियड ब्लड को इकट्ठा कर सकता है। फिर आप इस योनि से बाहर निकालकर धो सकती हैं। इसे योनि में मोड़कर आसानी से डाला जा सकता है। फिर 10-12 घंट तक इसका इस्तेमाल करें और फिर निकाल दें और अच्छी तरह धोकर दोबारा इस्तेमाल करें।
टैम्पोन भी एक मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रोडक्ट है। इन दिनों कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान टैम्पोन का इस्तेमाल कर रही हैं। टैम्पोन आसानी से मिलने वाला प्रोडक्ट है, जिसे आप सैनिटरी पैड की जगह इस्तेमाल कर सकती हैं। टैम्पोन ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर, सभी जगह आसानी से मिल जाता है। लेकिन, टैम्पोन 5 से 6 घंटे के पीरियड ब्लड को स्टोर कर सकता है। टैम्पोन को भी योनि के अंदर डाला जाता है। टैम्पोन को योनि में डालते हुए ध्यान रखे कि धागे वाला हिस्सा बाहर की तरफ होना चाहिए। इससे आप टैम्पोन को बाहर की तरफ खींचते हुए आसानी से निकाल सकती हैं।
पीरियड अंडरवियर भी एक मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रोडक्ट है। आजकल मार्केट में पीरियड्स अंडरवियर भी मिलने लगी हैं। कई महिलाएं पीरियड्स अंडरवियर का इस्तेमाल कर रही हैं। यह अंडरवियर पीरियड ब्लड को सोख लेता है। पीरियड अंडरवियर पहनने के बाद आपको, पैड लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह बेहद आरामदायक होती है। लेकिन, पीरियड अंडरवियर काफी महंगी होती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।