लग रहा है डायबिटीज का डर, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

डायबिटीज दुनिया की 7वी सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी बननेे वाली है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 9, 2018 7:09 PM IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के एक अनुमान के अनुसार विश्व में हर वर्ष डायबिटीज के कारण करीब 16 लाख लोगों अपनी जान गंवाते हैं। WHO का दावा है कि 2030 तक डायबिटीज दुनिया की 7वी सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी बन जाएगी।

जरूरी है जल्दी पहचान

डायबिटीज एक स्थायी रोग है जिसमें आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। अगर इसका इलाज नहीं किया गया तो ये आपके दिल, ब्लड वैस्ल्स, आंख और किडनी को हानि पहुंचा सकता है। इसकी पहचान में देरी और जागरूकता की कमी के चलते इसे काबू करना काफी मुश्किल हो जाता है।

ऐसे करें बचाव

डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को अपने खाने के प्रति अधिक सचेत रहना पड़ता है। मीठे खाद्य पदार्थ, ड्रिंक्स, ट्रांस्फैट्स से हमेशा दूरी बना के रखने में ही समझदारी होती है। एक डायबिटिक डाइट हमेशा हाईफाइबर फूड, कॉम्पलेक्स कार्ब्स और प्रोटीन का बैलेंस मिक्स होना चाहिए। ऐसे कई हर्ब्स और मसाले हैं जो आपको इस रोग से लड़नेमें सहायता करते हैं।

ये हर्ब्‍स करेंगे मदद

भारतीय चिकित्‍सा में कई ऐसे घरेलू हर्ब्‍स बताए गए हैं जो डायबिटीज को रोकते हैं।  मेथीदाना आपके बढ़े हुए शुगर लेवल को नीचे लाने में मदद करता है। इसी कड़ी में एक और नाम है नीम, जो इस बीमारी से लड़ने के लिए लोगों के बीच खासा प्रसिद्ध हो रहा है।

बेमिसाल है नीम

नीम एक ऐसा पौधा या पेड़ है लगभग पूरे भारत में पाया जाता है। नीम का पेड़ करीब 30 से 35 फीट ऊंचा होता है और इसका हर हिस्सा चिकित्सकिय गुणों से लबरेज होता है। नीम चिरकाल से भारत और चीन की औषधियों का अभिन्न हिस्सा रहा है। नीम के पेड़ की पत्ती, फूल, बीज, फल, जड़ और छाल सब किसी ना किसी प्रकार से औषधिक प्रयोग में लाए जाते हैं। इंफेक्शन, सूजन, फीवर, चर्म रोग या दांतों की कोई परेशानी हो सारे रोगों में नीम का प्रयोग किया जाता है।

डायबिटीज में कारगर

कुछ अध्ययनों के अनुसार नीम डाइबिटीज को काबू करने में भी सहायक है। इंडियन जनरल ऑफ फिजियोलॉजी एंड फारमाकोलोजी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार नीम कई सारे रोगों के आगमन को रोकने या उन्‍हें जल्‍दी आने से रोकता है।

चित्रस्रोत-Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.