... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST
Read this in English
अगर आपको कब्ज़ की समस्या है और हर उपाय करने के बावजूद कोई राहत नहीं मिली है तो ये जानकारी ख़ास आपके लिए है। इस समस्या में अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल आपको काफी राहत पहुंचाएगा।
अरंडी का तेल ही क्यों?
डॉक्टर एचके बाखरू के मुताबिक, अरंडी का तेल एक ऐसा तेल है जो बिना नुकसान पहुंचाए इस समस्या के लिए काम करता है। अरंडी का तेल आंतों में पचे हुए खाने को आगे पहुंचाता है। ये आपके पेट में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालता है और एक प्राकृतिक रेचक (laxative) के रूप में काम करता है। ये तेल न सिर्फ आपके पेट को साफ करके आपकी कब्ज़ की समस्या में राहत पहुंचाता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। इसे भी पढ़ें, सिर दर्द, पेट दर्द, सब दर्द का इलाज अब आपके किचन में
कैसे करें इस्तेमाल
30 से 60 ग्राम कैस्टर ऑयल लें और उसे गुनगुने दूध में मिलाएं। अगर आपको दूध पसंद नहीं है तो आप गुनगुना पानी भी ले सकते हैं। एक ही घंटे में ये मिश्रण अपना असर दिखा देगा। अगर आपको इसकी गंध से परेशानी हो तो पानी को उबालते समय अदरक भी मिला लें। इससे पेट का म्यूकस (mucous) निकल जाएगा और भूख भी बढ़ जाएगी। इसे भी पढ़ें,. जानियें कितना लाभकारी है अजवायन का पानी
मूल स्रोत - Use castor oil for relief from constipation
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत –Shutterstock
संदर्भ:
H.K.Bakhru. Healing Through Natural Foods. Orient paperback. N
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।