Urological Diseases : ‘द विंसी सर्जिकल रोबोट’ से बेहतर हुई यूरोलॉजिकल सर्जरी, जानें क्या है यूरोलॉजिकल डिजीज

यूरोलॉजिकल बीमारियों के लिए रोबोटिक सर्जरी को एक बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 9, 2019 11:48 AM IST

यूरोलॉजिकल बीमारियों (Urological diseases) की इलाज प्रक्रियाओं में हुई हालिया प्रगति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मैक्स हॉस्पिटल (साकेत) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हॉस्पिटल की ‘द विंसी सर्जिकल रोबोट’ (The Vinci Surgical Robot surgery) के नाम की एक आधुनिक टेक्नोलॉजी पर प्रकाश डाला गया। मुश्किल सर्जरी के मामलों में इस रोबोटिक सिस्टम (Robotic surgery) ने पहले ही खुद को साबित कर दिया है। यह टेक्नोलॉजी अभी देश के कुछ ही अस्पतालों में उपलब्ध है, जिसमें साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल उनमें से एक है।

इस टेक्नोलॉजी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि डॉक्टरों को हर चीज 12 गुना साफ दिखाई देता है और वो भी 3डी में। इस रोबोटिक सिस्टम के जरिए डॉक्टर रोबोट के हाथों को कंट्रोल कर सकता है, जिसकी मदद से सर्जरी की मुश्किल से मुश्किल प्रक्रिया भी बिना चीर-फाड़ के आसानी से पूरी हो जाती है। यह एक मिनिमली इनवेसिव सिस्टम होने के कारण इसमें खून का बहाव न के बराबर होता है। यही कारण है कि इसमें मरीज बहुत कम समय में पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है।

यूरिन इंफेक्शन में आएंगे ये घरेलू उपाय काम, पेशाब में जलन और दर्द से मिलेगा तुरंत छुटकारा

मैक्स के वरिष्ठ यूरोलॉजी सलाहकार, डॉ. रुचिर महेश्वरी का कहना है कि यूरोलॉजिकल बीमारियों के इलाज (Urological diseases treatment) के मामले में हमारी यूरोलॉजी टीम एक लंबे समय का अनुभव रखती है। टीम ने यूरोलॉजिकल बीमारियों के रोगियों के गंभीर से गंभीर मामलों का सफलतापूर्वक इलाज पूरा किया है।”

रोबोटिक सर्जरी से यूरोलॉजिकल बीमारियों का इलाज

यूरोलॉजिकल बीमारियों के लिए रोबोटिक सर्जरी (Treatment of urological diseases with robotic surgery) को एक बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ''द विंसी सर्जकिल रोबोट'' की कुछ रुटीन प्रक्रियाओं में रेडिकल प्रोस्टेटैक्टॉमी, रेडिकल सिस्टेक्टॉमी, पार्शियल नेफ्रेक्टॉमी, रीनल ट्रांसप्लान्टेशन और यूरिनरी सिस्टम की रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी (जैसे पायलोप्लास्टी, यूरेट्रिक रि-इंप्लान्टेशन, वेसिको वेजाइनल फिस्टुला रिपेयर, ब्लैडर ऑग्मेंटेशन आदि) शामिल हैं। यह गंभीर से गंभीर कैंसर और किडनी ट्यूमरों को संभालने में कारगर है, जहां किडनी को बिना नुकसान पहुंचाए ट्यूमर को पूरी तरह से निकाल दिया जाता है।

Smell in Urine : पेशाब से आती है बदबू, हो सकते हैं ये 8 कारण जिम्मेदार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source